एक्सप्लोरर

बुरा फंसा हमास! यह मुस्लिम देश ही हुआ खिलाफ, कहा- युद्धविराम समझौता करो नहीं तो फिलिस्तीनियों को...

Gaza ceasefire: मिस्र ने हमास पर बंधक समझौते को स्वीकार करने का दबाव डाला है, जबकि अमेरिका ने मिस्र से इस दबाव को और बढ़ाने के लिए कहा है.

Gaza ceasefire: गाजा में युद्धविराम समझौते को स्वीकार करने के लिए मिस्र ने हमास पर दबाव बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र ने फिलिस्तीनियों को अपने क्षेत्र से निकालने की धमकी दी है अगर हमास इजरायल के प्रस्ताव को नहीं मानता. इजरायली वेबसाइट 'यरुशलम पोस्ट' ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दावा किया कि मिस्र ने हाल ही में इजरायल द्वारा रिहा किए गए हमास कैदियों को अपने क्षेत्र से बाहर निकालने की चेतावनी दी है.

मिस्र का यह कदम हमास को अधिक लचीला रुख अपनाने और बंधक समझौते के संशोधित प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है. मिस्र लंबे समय से हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है.

मिस्र ने हमास पर बढ़ाया दबाव

मिस्र ने जिन फिलिस्तीनियों को अपने क्षेत्र से निकालने की चेतावनी दी है, वे लंबे समय तक इजरायल की जेलों में कैद रहे थे. इन्हें गाजा में युद्धविराम के बाद, इजरायली बंधकों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था.

इजरायल से रिहा होने के बाद ये फिलिस्तीनी अस्थायी रूप से मिस्र में रह रहे हैं. ऐसे में मिस्र के शीर्ष खुफिया अधिकारी हमास पर दबाव बना रहे हैं कि वह समझौते को स्वीकार कर ले. यदि हमास इस समझौते को नहीं मानता, तो मिस्र इन फिलिस्तीनियों को देश में शरण देने पर पुनर्विचार कर सकता है.

अमेरिका के दबाव में उठाया ये कदम 

इजरायली अधिकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने मिस्र के खुफिया प्रमुख जनरल हसन रशाद पर इस मुद्दे पर दबाव डाला है. विटकॉफ ने मिस्र से हमास को अतिरिक्त बंधकों की रिहाई के लिए राजी न कर पाने पर निराशा जताई है. इन बंधकों में इजरायली-अमेरिकी नागरिक इदान अलेक्जेंडर भी शामिल हैं.

अमेरिका के कड़े संदेश के बाद मिस्र ने हमास पर दबाव बढ़ा दिया है. अब मिस्र के खुफिया अधिकारी हमास को एक नए समझौते को स्वीकार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस समझौते के तहत अधिक बंधकों की रिहाई संभव हो सकती है और युद्ध को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है.

दूसरी ओर, हमास युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने की मांग कर रहा है. वह बंधकों की रिहाई के बदले गाजा के लिए अधिक सहूलियत चाहता है. प्रस्ताव के अनुसार, पांच जीवित बंधकों की रिहाई के बदले 50 दिनों का युद्धविराम और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई का प्रावधान शामिल है.

गाजा में मौतों का आंकड़ा 50 हजार के पार

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक 50,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक गाजा में कम से कम 50,021 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget