एक्सप्लोरर

Egypt Church Fire: मिस्र के चर्च में लगी भीषण आग, हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत

Egypt Church Fire: मिस्र की एक चर्च में भीषण आग लगने के बाद कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है.

Egypt Church Fire: मिस्र की एक चर्च में भीषण आग (Fire) लगने के बाद भगदड़ मच गई. इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो चुकी है. मिस्र के कॉप्टिक चर्च (Coptic Church) का कहना है कि काहिरा के एक चर्च में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. चर्च ने हताहतों की संख्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी है. 

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शार्ट-सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है. बयान में कहा गया है कि आग रविवार सुबह उस समय लगी जब सभा चल रही थी. आग को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है जबकि एम्बुलेंस के जरिए घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया. दमकल अधिकारियों ने बाद में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. 

राष्ट्रपति ने की संवेदना व्यक्त

राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तवाड्रोस II के साथ फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. अल-सिसी ने फेसबुक पर लिखा, "मैं इस दुखद दुर्घटना के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. मैंने सभी संबंधित राज्य एजेंसियों और संस्थानों को सभी आवश्यक उपाय करने और इस दुर्घटना और इसके प्रभावों से तुरंत निपटने का निर्देश दिया." 

कौन हैं कॉप्टिक ईसाई?

कॉप्टिक ईसाई मध्य पूर्व में सबसे बड़ा ईसाई समुदाय है, जो मिस्र के 103 मिलियन लोगों में से कम से कम 10 मिलियन हैं. कॉप्टिक ईसाईयों को यहा हमलों का सामना करना पड़ा है और लंबे समय से इस बहुसंख्यक मुस्लिम उत्तर अफ्रीकी देश में भेदभाव की शिकायत भी करते आ रहे हैं. 

मिस्र (Egypt) हाल के वर्षों में कई भीषण आग (Fire) के हादसों का सामना कर चुका है. मार्च 2021 में काहिरा के पूर्वी उपनगर में एक कपड़ा कारखाने में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी. 2020 में, दो अस्पताल में आग लगने 14 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Pakistan News: इमरान खान बोले- नवाज शरीफ का रास्ता साफ करने के लिए मुझे साजिशन सत्ता से हटाया गया

Pakistan-China Ships: श्रीलंका में पाकिस्तान और चीन के जहाजों के आने पर उठ रहे सवाल, अब श्रीलंकाई नेवी ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget