एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में आया जोरदार भूकंप, घरों से भागे लोग, जानें कैसे हैं हालात

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले 13 मार्च को भी अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था.

Earthquake in Afghanistan: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शुक्रवार (21 फरवरी) रात अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. देर रात आए इस भूकंप के कारण कई लोग घरों से बाहर भागते नजर आए. हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप रात 1 बजे आया और इसकी गहराई 160 किमी थी. इससे पहले 13 मार्च को भी अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था.

कम गहराई वाले भूकंप होते हैं ज्यादा खतरनाक 

गौरतलब है कि कम गहराई वाले भूकंप अधिक गहराई वाले भूकंपों की तुलना में ज़्यादा खतरनाक होते हैं. इसका कारण यह है कि इन भूकंपों में अधिक ऊर्जा धरती की सतह के करीब निकलती है, जिससे जमीन तेजी से हिलती है और इमारतों को अधिक नुकसान पहुंचता है. इससे लोगों के हताहत होने का खतरा भी बढ़ जाता है. दूसरी ओर, अधिक गहराई वाले भूकंपों की ऊर्जा सतह तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो जाती है. अफगानिस्तान में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा काफी अधिक है, जिसमें मौसमी बाढ़, भूस्खलन और भूकंप शामिल हैं.

फरवरी में भी कांपी थी अफगानिस्तान की धरती 

9 फरवरी को अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई थी. यह भूकंप धरती की 255 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया था. झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए थे, हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली थी.

अफगानिस्तान में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?

अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप आने का मुख्य कारण उसका भौगोलिक स्थान है. यह क्षेत्र हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है, जहां यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं. इन प्लेटों के टकराव से भूगर्भीय तनाव उत्पन्न होता है. हिंदूकुश क्षेत्र में गहरे और उथले दोनों तरह के भूकंप आते हैं, जो सबडक्शन और सक्रिय फॉल्ट लाइनों जैसे चमन फॉल्ट के कारण उत्पन्न होते हैं. पहाड़ी इलाका होने की वजह से भूस्खलन और जान-माल के नुकसान का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी कारण अफगानिस्तान भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र बना रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget