एक्सप्लोरर

भारी तबाही के बाद एक बार फिर कांपी धरती, भूकंप के झटकों से दहला ये देश

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में बीते दिनों भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी, हालांकि इसके बाद लोगों का जीवन पटरी पर लौट रहा था, लेकिन अब एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. काबुल से करीब 138 किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार (5 सितंबर) सुबह 4.6 की तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मुताबिक भूकंप सुबह करीब 7.46 बजे आया. अफगानिस्तान में 31 अगस्त को आए भूकंप के बाद लोगों का जीवन पटरी पर लौट रहा था, लेकिन अब फिर दहशत फैल गई है.

अफगानिस्तान में गुरुवार (4 सितंबर) को भी 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 14 किलोमीटर पूर्व में था. यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी. यह ताजा भूकंप हाल के दिनों में नांगरहार और पड़ोसी कुनार, लघमन और नूरिस्तान प्रांतों में आए भूकंपों की एक सीरीज के बाद आया है. सबसे खतरनाक, 6.0 तीव्रता का भूकंप रविवार (31 अगस्त) देर रात आया, जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ.

अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से 2200 से ज्यादा लोगों की मौत

आईएएनएस के मुताबिक आधिकारिक रिपोर्ट्स में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत और 3,600 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है. फिर भूकंप आने के बाद इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं, अधिकारी और सहायता संगठन बढ़ते संकट से जूझ रहे हैं.

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में इमारतें आमतौर पर कम ऊंचाई वाली होती हैं. इनमें से ज्यादातर कंक्रीट और ईंटों से बनी होती हैं, ग्रामीण और बाहरी इलाकों में घर मिट्टी की ईंटों और लकड़ी से बने होते हैं. इसकी वजह से भूकंप के झटके लगने के बाद मकान मलबे में तब्दील हो जाते हैं. 

अफगानिस्तान में क्यों ज्यादा आता है भूकंप

अफगानिस्तान हिंदू कुश पर्वत के पास स्थित है, जो कि यूरेशियन प्लेट और इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट के टकराव क्षेत्र में आता है. ये प्लेटें आपस में टकराती और खिसकती रहती हैं, जिससे जमीन में तनाव पैदा होता है. जब यह तनाव अचानक ज्यादा बढ़ता है तो भूकंप आ जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget