एक्सप्लोरर

क्या पृथ्वी से लीक हो रहा सोना? हुआ चौंका देने वाला खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान

जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ गॉटिंगेन के वैज्ञानिकों के शोध में एक बड़ा खुलासा हुआ है. अनुमान है कि पृथ्वी के कोर में लगभग 30 अरब टन सोना मौजूद है, जिसकी कीमत करीब 2.77 ट्रिलियन यूरो आंकी गई है.

Earth Core Gold Discovery: धरती के अंदर कितना सोना है और ये कैसे बाहर निकलता है? इसका जवाब किसी के पास नहीं है. इस पर लगातार रिसर्च चलती है और नए-नए खुलासे होते रहते हैं. इस बीच जर्मनी की एक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे.

यूनिवर्सिटी ऑफ गॉटिंगेन के वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि जब कहीं ज्वालामुखी फटता है तो उसके लावा के साथ पृथ्वी के अंदर मौजूद सोना और रूथेनियम जैसी कीमती धातुएं बाहर निकलती हैं और धरती की सतह तक पहुंचती हैं. इस रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने हवाई के किलाउथा और लोईही ज्वालामुखी फटने के बाद बाहर आए लावा की स्टडी की थी, जिसके बाद ये बात सामने आई है. 

अरबों टन सोने का खजाना धरती के अंदर मौजूद

शोध के मुताबिक, धरती के कोर में करीब 30 अरब टन सोना मौजूद हो सकता है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.77 ट्रिलियन यूरो है. हालांकि सतह तक सिर्फ बहुत ही मामूली अंश ही पहुंचते हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये सूक्ष्म लीक धरती की उन परतों की झलक दिखाते हैं जिन्हें अब तक सबसे अमीर और सबसे कठिन पहुंच वाली परत माना जाता है. इस रिसर्च में शामिल मैथियास विलबॉल्ड के अनुसार, 'हम यहां गांठों की नहीं, बल्कि अति सूक्ष्म निशानों की बात कर रहे हैं.'

क्या धरती के अंदर से सोने को निकाला जा सकता है?

वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा तकनीक इतनी सक्षम नहीं है कि धरती के कोर से सीधे सोने या अन्य धातुओं का खनन किया जा सके, लेकिन यह अध्ययन धरती की संरचना और अरबों वर्षों से उसके भीतर चल रही प्राकृतिक प्रक्रियाओं को समझने में बेहद अहम है.

कैसे मिला धरती के अंदर गोल्ड होने का सुराग?

इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने महासागरीय द्वीपों की बेसाल्ट चट्टानों का अध्ययन किया. ये चट्टानें धरती के भीतर से उठने वाले गर्म मैटल प्लूम से बनती हैं. इनमें पाया जाने वाला रूथेनियम धातु धरती के कोर की पहचान के रूप में काम करता है. लावा में 100Ru आइसोटोप का ऊंचा स्तर यह संकेत देता है कि धरती के कोर का 0.3% से भी कम हिस्सा सतह तक पहुंच पाता है. यह इस बात का पुख्ता सबूत है कि कोर पूरी तरह बाकी धरती से अलग थलग नहीं है, जैसा कि पहले माना जाता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
'ईरान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दें', खाड़ी देशों को पेजेश्कियान का संदेश
'ईरान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दें', खाड़ी देशों को पेजेश्कियान का संदेश
'आपके समर्थन के लिए शु्क्रिया', भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक में जिनपिंग से बोले पीएम मोदी
'आपके समर्थन के लिए शुक्रिया', भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक में जिनपिंग से बोले पीएम मोदी
‘चीन मिडिल ईस्ट में भूमिका निभाने के लिए तैयार’, BRICS समिट में बोले जिनपिंग
‘चीन मिडिल ईस्ट में भूमिका निभाने के लिए तैयार’, BRICS समिट में बोले जिनपिंग

वीडियोज

Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump
Sandeep Chaudhary:भारत-चीन के रिश्ते सुधरेंगे?,ट्रंप को मिलेगा जवाब?।BRICS Summit 2026।Putin।Jinping
BRICS Summit 2026: PM Modi और Xi Jinping के बीच क्या बात हुई ? | China India Relation | Delhi
PM Modi- XI Jinping Meeting: मोदी-जिनपिंग...सबसे बड़ी मीटिंग! | BRICS Summit 2026 | Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20? दिल्ली के मौसम पर आया बड़ा अपडेट
बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20? दिल्ली के मौसम पर आया बड़ा अपडेट
BRICS पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, 'आतंकवाद के साथ धर्म को...'
BRICS पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, 'आतंकवाद के साथ धर्म को...'
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?
200 करोड़ से ज्यादा कमाई... फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई 'हनुमान अंश'?
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
काले कवर में दिल्ली पहुंची शी जिनपिंग की कार! जानें इसके पीछे का कारण
काले कवर में दिल्ली पहुंची शी जिनपिंग की कार! जानें इसके पीछे का कारण
शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा?
शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा?
बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, 25 लाख दे रही सरकार
बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, 25 लाख दे रही सरकार
Embed widget