एक्सप्लोरर

Donald Trump on Digital Tax: 'अमेरिकी कंपनियां आपके लिए गुल्लक नहीं हैं', डिजिटल टैक्स को लेकर ट्रंप की नई टैरिफ धमकी

Donald Trump on Digital Tax: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, मैं उन देशों के खिलाफ खड़ा रहूंगा जो हमारी अद्भुत अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर हमला करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अपने एक्सपोर्ट पर उन कंपनियों को अतिरिक्त टैरिफ चुकाना होगा, जब तक वो इसे वापस नहीं लेते.

'चीनी कंपनियों को छूट दी जाती है'
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ये नीतियां अल्फाबेट की गूगल, मेटा की फेसबुक, एप्पल और अमेज़न जैसी अमेरिकी कंपनियों को अनुचित तरीके से निशाना बनाती हैं, जबकि चीनी तकनीकी दिग्गजों को छूट दी जाती है.

उन्होंने लिखा, "अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, मैं उन देशों के खिलाफ खड़ा रहूंगा जो हमारी अद्भुत अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर हमला करते हैं. डिजिटल टैक्स, डिजिटल सेवा कानून और डिजिटल बाज़ार नियमन, ये सभी अमेरिकी तकनीक को नुकसान पहुंचाने या उनके साथ भेदभाव करने के लिए बनाए गए हैं. ये चीन की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों को भी पूरी छूट देते हैं. यह सब बंद होना चाहिए और अभी बंद होना चाहिए."

'अमेरिकी कंपनियों का सम्मान करें, वरना परिणाम भुगतने होंगे'
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि जब तक ये देश ऐसे कानूनों को वापस नहीं लेते, वह उनके उत्पादों पर काफी अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे और उन्हें मिलने वाली अमेरिकी तकनीक और चिप्स पर निर्यात प्रतिबंध लगा देंगे. ट्रंप ने कहा, "अमेरिका और अमेरिकी तकनीकी कंपनियां अब दुनिया के लिए न तो गुल्लक हैं और न ही डोरमेट. अमेरिका और हमारी अद्भुत तकनीकी कंपनियों का सम्मान करें, वरना इसके परिणाम भुगतने होंगे."

कई देशों खासकर यूरोप में बड़े डिजिटल सेवा प्रदाताओं द्वारा अर्जित राजस्व पर टैक्स लगा दिया गया है. यह मुद्दा कई सालों से व्यापार संबंधों में एक समस्या रहा है. पहले बाइडेन और अब ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ये टैक्स केवल अमेरिकी कंपनियों पर ही लागू होते हैं. ट्रंप ने पहले डिजिटल सेवा टैक्स को लेकर फ्रांस और कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. 

ये भी पढ़ें

टैरिफ वॉर से अमेरिका पर ही कुल्हाड़ी मार रहे ट्रंप! रूस-भारत और चीन की तिकड़ी आजमा रही ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget