एक्सप्लोरर

'अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध कभी भी भारत की...' जानें क्या बोले मार्को रुबियो?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. रुबियो ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान और यूएस के संबंध के बारे में बात की.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत में हैं. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. वाशिंगटन के पाकिस्तान और चीन के साथ भारत की चिंता को मार्को रुबियो ने दूर कर दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि किसी भी देश के साथ अमेरिका के संबंध कभी भी भारत की कीमत पर नहीं होंगे.

द इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में रुबियो ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की तुलना 1970 के दशक के निक्सन-किसिंजर दौर से करना सही नहीं है क्योंकि तब से वैश्विक व्यवस्था बदल चुकी है. रिचर्ड निक्सन के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान जब हेनरी किसिंजर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे तब दक्षिण एशिया के प्रति अमेरिकी नीति का झुकाव जनरल याह्या खान के नेतृत्व वाले पाकिस्तान के सैन्य शासन की ओर काफी अधिक था.

रुबियो ने कहा, "मैं 1970 के दशक का उदाहरण नहीं दूंगा क्योंकि आज की दुनिया उस समय की दुनिया से बिल्कुल अलग है. उस दौर में 'शीत युद्ध' और कई अन्य ऐसी स्थितियां थीं, जो अब मौजूद नहीं हैं.''

भारत पर नहीं पड़ेगा असर
पाकिस्तान और वहां के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ ट्रंप प्रशासन के बढ़ते संबंधों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "दुनिया के किसी भी देश के साथ हमारे संबंध, किसी भी तरह से भारत के साथ हमारे रिश्तों की कीमत पर नहीं हैं. भारत के साथ अपने संबंधों को हम इस नजरिए से नहीं देखते हैं. मं उम्मीद करता हूं कि यहां मेरे दौरे, ट्रेड डील करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, हमारी अब तक की सभी बातचीत और हम मिलकर जो भी काम करते हैं, वे सब इस बात का सबूत हैं.

रुबियो ने आगे कहा कि इस्लामाबाद के साथ वाशिंगटन के संबंध उसे ऐसी स्थिति में लाते हैं जहां वो भारत को चिंता में डालने वाली गतिविधियों को रोकने में मदद कर सकता है.

पाकिस्तान से हमारे संबंध होने भी चाहिए
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसके साथ हमारे संबंध हैं और हमारे संबंध होने भी चाहिए. कुछ मायनों में ये एक सकारात्मक बात हो सकती है अगर हम ऐसी गतिविधियों को रोकने में मदद कर सकें जिनसे संघर्ष पैदा हो सकता है. यानी अगर हम अपने प्रभाव का इस्तेमाल सकारात्मक तरीके से कर सकें.

ये भी पढ़ें: वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है. संपर्क करें- Mail Id- dikshac@abpnetwork.com, X-https://x.com/Diksha29chhabra

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget