एक्सप्लोरर

'स्मार्टफोन, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट', US का ऐलान, चीन को भी राहत

Reciprocal Tariff: अमेरिका ने शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) देर रात जारी नोटिस में यह छूट चीन से अमेरिका में आने वाले स्मार्टफोन और अन्य उपकरणों सहित अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लागू होगी.

Donald Trump Tariff War: टैरिफ वॉर के जरिए दुनिया में हलटल पैदा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को ट्रंप टैरिफ से छूट दी है. इस कदम के बाद अमेरिकी उपभोक्ताओं पर कई लोकप्रिय हाई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के लिए लागत असर कम हो जाएगा.

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा कार्यालय की ओर से शुक्रवार देर रात जारी नोटिस में छूट के तहत चीन से अमेरिका में आने वाले स्मार्टफोन और उसके कलपुर्जों सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं, जिन पर मौजूदा समय में 145 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है. वहीं, सेमीकंडक्टर को ज्यादातर अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए बेसलाइन 10 प्रतिशत टैरिफ और चीन पर लगाए गए 125 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क से भी बाहर रखा गया है.

कई इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट्स अमेरिका में नहीं बनते

इस छूट से राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से इस महीने की शुरुआत में घोषित 10 प्रतिशत के व्यापक करों और चीन से आने वाले सामानों पर लगाए गए अतिरिक्त दंडात्मक कर की सीमा कम हो गई है. जिन आइटम्स पर छूट दी गई है, उन उत्पादों में से कई आमतौर पर अमेरिका में नहीं बनते हैं. इनमें हार्ड ड्राइव और कंप्यूटर प्रोसेसर शामिल हैं. 

विश्व व्यापार संगठन की बैठक में उठा मुद्दा

उधर, विश्व व्यापार संगठन के माल व्यापार परिषद की पहली वार्षिक बैठक के दूसरे दिन अमेरिका ने 'अन्य मामलों' के अंतर्गत 'पारस्परिक टैरिफ' विषय को जोड़ा और तथाकथित 'पारस्परिक टैरिफ' को लागू करने के अपने गैंगस्टर तर्क को बढ़ावा दिया. चीनी प्रतिनिधि ने दृढ़ता से इसका जवाब दिया. चीनी प्रतिनिधि ने बताया कि एक दिन पहले हुई बैठक में चीन ने तथाकथित 'पारस्परिक टैरिफ' पर अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से बता दी थी.

चीन ने किया ट्रंप टैरिफ का विरोध

चीन अमेरिका की ओर से व्यापार उपायों में एकतरफा वृद्धि पर गहरा खेद व्यक्त करता है, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी अनिश्चितता में धकेल दिया है. अमेरिका की ओर से प्रतिदिन उत्पन्न किए जाने वाले आश्चर्य और उथल-पुथल से वह स्थिर वातावरण नष्ट हो रहा है, जिस पर सभी देशों और सभी सदस्यों, विशेषकर विकासशील सदस्यों के व्यवसाय विकास के लिए निर्भर करते हैं. चीन राष्ट्रीय सुरक्षा के दुरुपयोग का दृढ़ता से विरोध करता है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से खौफ में खामेनेई! न्यूक्लियर डील पर ओमान के जरिए शुरू की US से बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget