एक्सप्लोरर

Donald Trump case: चुनाव से पहले मानहानि मामले में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, लेखिका जीन कैरोल को 692 करोड़ रुपये देने का आदेश

Donald Trump case: न्यूयॉर्क में एक कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ फैसला सुनाते हुए एक लेखिका को 692 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया है. ये रकम लेखिका ई. जीन कैरोल को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी. 

Donald Trump defamation case: यौन उत्पीड़न और मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को मैनहटन संघीय अदालत ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के खिलाफ फैसला सुनाया है. ट्रंप 2024 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी हैं. कोर्ट के आदेश के अनुसार लेखिका ई. जीन कैरोल को, ट्रंप मानहानि मुआवजा के तौर पर 83.3 मिलियन डॉलर (692 करोड़) देंगे. 

कैरोल की ओर से मानहानि के लिए 10 मिलियन डॉलर मांगे गए थे, लेकिन कोर्ट ने इससे कई गुना ज्यादा 83.3 मिलियन डॉलर मुआवजा देने का आदेश दिया है. ट्रंप ने फैसला आने के बाद अपने बयान में इस निर्णय को हास्यास्पद बताते हुए इसके खिलाफ अपील करने की बात कही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक जूरी करीब तीन घंटे तक विचार-विमर्श और बहस के बाद अपने फैसले पर पहुंची. बहस शुरू होने के वक्त ट्रंप अदालत में मौजूद थे, लेकिन बीच में बाहर चले गए. जब अदालत में फैसला पढ़ा गया तो वह वहां पर ट्रंप नहीं थे. जूरी ने पाया कि ट्रंप ने कैरोल को लेकर जो बातें कहीं, उससे उनकी छवि खराब हुई है. 

इन मामलों में मुआवजे का आदेश
आदेश में 65 मिलियन डॉलर का दंडात्मक हर्जाना भी शामिल किया गया है. आदेश में 7.3 मिलियन डॉलर प्रतिपूरक हर्जाना और रेपुटेशनल रिपेयर के लिए 11 मिलियन डॉलर शामिल है. 77 साल के ट्रंप ने फैसले पर नाखुशी जताई है. ट्रंप ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्होंने अपने बयानों से किसी को कैरोल को नुकसान पहुंचाने का निर्देश दिया था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक मैनहटन संघीय अदालत में वकील रोबर्टा कपलान द्वारा अपनी अंतिम दलीलें शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद ट्रंप अचानक बचाव पक्ष की तरफ की अपनी सीट से उठे और बाहर जाने लगे. अंतिम बहस के दौरान जब लेखिका ई. जीन कैरोल के अधिवक्ता ने ज्यूरी से उनकी मुवक्किल को हर्जाना दिलाए जाने का आग्रह किया तो डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट रूम से चले गए. 

ट्रंप के कोर्ट से बाहर जाने का जज ने लिया संज्ञान
ट्रंप जाते समय खचाखच भरे अदालत कक्ष को देखने के लिए एक पल रुके और इसी दौरान खुफिया विभाग के सदस्य उनके पीछे की ओर जाने लगे. पूर्व राष्ट्रपति के अचानक चले जाने से न्यायाधीश लुईस ए कपलान को बहस के बीच दखल देने के लिए मजबूर होना पड़ा. न्यायाधीश लुईस ए कपलान ने कहा- ये रिकॉर्ड में दिखाया जाएगा कि ट्रंप उठे और अदालत से बाहर चले गए.

ये भी पढ़ेंः यूक्रेन के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद, बोले- अर्थव्‍यवस्‍था उबारने में सहयोग करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget