एक्सप्लोरर

अमेरिका से 33 अरब डॉलर लेकर भी आतंकवाद खत्म नहीं कर पाया पाकिस्तान

पाकिस्तान को 9/11 हमले के बाद से अभी तक अमेरिका से 33 अरब डॉलर की राशि मिली है. फिर भी आतंकवाद खत्म नहीं कर पाया पाकिस्तान.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की नयी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) की घोषणा करते हुए पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी जमीन से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ 'निर्णायक कार्रवाई' करे.

संसद से मंजूरी मिलने के बाद ट्रंप ने अपनी पहली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को जारी किया. इस रणनीति के अनुसार, अमेरिका अस्थिरता नहीं फैलाने वाला पाकिस्तान और स्थिर तथा आत्मनिर्भर अफगानिस्तान चाहता है.

अपनी एनएसएस की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि हम उसके साथ अच्छी साझेदारी चाहते हैं लेकिन, हमें उसकी धरती से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई भी देखनी है. और हम पाकिस्तान को प्रति वर्ष बड़ा भुगतान करते हैं. उन्हें मदद करनी होगी.’

पाकिस्तान को 9/11 हमले के बाद से अभी तक अमेरिका से 33 अरब डॉलर की राशि मिली है.

इसमें कहा गया है, ‘हम पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का दबाव बनाएंगे, क्योंकि अपने साझेदार के सुरक्षा बलों और अधिकारियों को निशाना बनाने वाले चरमपंथियों और आतंकवादियों को समर्थन देने वाले देश के साथ कोई सहयोग जारी नहीं रह सकता.’

एनएसएस के अनुसार, पाकिस्तान अपनी परमाणु संपति का जिम्मेदार रखवाला है यह दर्शाने के लिए अमेरिका उसे प्रोत्साहित करेगा. उसमें कहा गया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका अफगानिस्तान के साथ साझेदारी जारी रखेगा. एनएसएस अपने प्रयासों को सुरक्षा में सुधार के अलावा पाकिस्तान के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ाने से भी जोड़ता है.

यह रेखांकित करते हुए कि अमेरिका को पाकिस्तान के भीतर से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादियों से खतरा बना हुआ है एनएसएस में कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष, जिससे अंतत: परमाणु युद्ध में बदलने की आशंका है, चिंता का मुख्य विषय है और उसपर लगातार कूटनीतिक दृष्टि बनाए रखने की जरूरत है.

सत्ता में आने के बाद ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रूख अपना रहा है, लेकिन पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में आनाकानी के बावजूद उसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई-विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget