एक्सप्लोरर

एलन मस्क ने कहा था Snake, 12 साल की उम्र में आए US... कौन हैं सर्जियो गोर, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत?

US ambassador to India Sergio Gor: सर्जियो गोर का जन्म उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ था, जो उस समय USSR का हिस्सा था. उनका साल 1999 में अमेरिका आया था, उस समय उनकी उम्र महज 12 साल थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (22 अगस्त,2025) को ऐलान किया कि ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) में जन्मे और वर्तमान में व्हाइट हाउस के प्रमुख अधिकारी सर्जियो गोर को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया जाएगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर गोर की तारीफ करते हुए लिखा- 'दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र के लिए मेरे पास ऐसा व्यक्ति होना जरूरी है, जिस पर मैं पूरी तरह भरोसा कर सकूं. सर्जियो मेरे कई वर्षों के करीबी मित्र रहे हैं और वे एक शानदार राजदूत साबित होंगे.'

सबसे युवा राजदूत होंगे सर्जियो गोर

सर्जियो गोर की उम्र 39 साल है. वह भारत में नियुक्त होने वाले सबसे युवा अमेरिकी राजदूत होंगे. वह डेमोक्रेटिक नेता एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे, जो बाइडेन प्रशासन के बाद कैलिफोर्निया लौट गए थे. अगर सीनेट से पुष्टि मिलती है तो गोर भारत में राजदूत होने के साथ-साथ दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत (Special Envoy) भी होंगे. इस क्षेत्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश शामिल हैं, जहां अमेरिका के पास अभी पूर्णकालिक राजदूत नहीं हैं.

ट्रंप के कई काम संभालते हैं गोर

गोर ट्रंप के लिए व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे. ट्रंप के अनुसार, गोर ने विभिन्न विभागों में लगभग 4,000 MAGA (America First) समर्थकों को भर्ती कराया. वे ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव अभियान टीम और सुपर PAC (Political Action Committee) का हिस्सा रहे, जो "Make America Great Again" आंदोलन को समर्थन देता था. उन्होंने ट्रंप की बेस्टसेलिंग किताबों को भी प्रकाशित किया. 

एलन मस्क ने सर्जियो गोर को कहा था 'Snake'

जून 2025 में एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में सर्जियो गोर को 'Snake' तक कह दिया था. यह टिप्पणी न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के बाद आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि गोर ने अपनी स्थायी सुरक्षा मंजूरी  के लिए जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं किए थे. उस समय गोर व्हाइट हाउस प्रेसीडेंशियल पर्सनल ऑफिस के डायरेक्टर थे और हजारों कार्यकारी शाखा कर्मचारियों की पृष्ठभूमि जांच की देखरेख कर रहे थे.

क्या सर्जियो गोर का भारत से कोई जुड़ाव?

सर्जियो गोर का भारत से अब तक कोई प्रत्यक्ष जुड़ाव या काम नहीं रहा है. उनका जन्म ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में हुआ था, जब वह सोवियत संघ का हिस्सा था. 1999 में 12 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गए. उनके पिता यूरी गोरोकहोव्स्की सोवियत सैन्य विमानों के डिजाइन पर काम करने वाले एक एविएशन इंजीनियर थे. उनकी मां इजरायली मूल की बताई जाती हैं.

गोर ने कहां से की पढ़ाई-लिखाई?

गोर का परिवार अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बस गया, जहां उन्होंने पढ़ाई की. इसके बाद वे जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी (वॉशिंगटन डीसी) में पढ़ाई के लिए गए. छात्र जीवन से ही वे रिपब्लिकन राजनीति से जुड़े रहे. उन्होंने स्टीव किंग और मिशेल बाचमैन जैसे फार राइट विचारधारा वाले सांसदों के प्रवक्ता के रूप में काम किया. बाद में वह सीनेटर रैंड पॉल के स्टाफ में शामिल हुए और डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बने.

कैसे ट्रंप के करीबी बने गोर?

सर्जियो गोर 2020 के चुनावों के दौरान ट्रंप की टीम से जुड़े और तेजी से MAGA आंदोलन के अहम चेहरे बन गए. वह ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट के पास रहते थे. 2024 में ट्रंप की जीत के बाद उन्हें व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सोनल ऑफिस का डायरेक्टर बना दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget