एक्सप्लोरर

टैरिफ वॉर के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, टिकटॉक पर अमेरिका और चीन के बीच हुई डील

US China TikTok Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि टिकटॉक को खरीदने के लिए अमेरिका की कंपनियां सामने आईं हैं. ट्रंप 19 सितंबर को शी जिनपिंग से बात कर इस डील को अंतिम रूप देंगे.

अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (16 सितंबर 2025) को घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन टिकटॉक को लेकर डील हो गई है. ब्रिटेन दौरे पर निकलने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि हमने टिकटॉक पर समझौता कर लिया है और इस लेकर शुक्रवार (19 सितंबर 2025) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करूंगा.

जल्द होगी खरीदारों की घोषणा

यह समझौता अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और चीनी उप-प्रधानमंत्री ही लिफेंग के बीच स्पेन की राजधानी मैड्रिड में दो दिनों तक चली बातचीत के बाद हुआ है. चीन स्थित बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक के दुनिया भर में लगभग दो अरब उपयोगकर्ता हैं. इस डील के तहत टिकटॉक का नियंत्रण अमेरिकी कंपनियों के हाथों में आ जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि टिकटॉक को खरीदने के लिए अमेरिका की कंपनियां सामने आईं हैं.

अमेरिका में जनवरी 2025 में ही टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया था, लेकिन अभी तक इसका संचालन जारी है. चीन को डील के लिए 17 सितंबर तक का समय दिया गया था. अगर यह समझौता नहीं होता तो अमेरिका में टिकटॉक पूरी तरह बैन हो जाता. ट्रंप ने कहा कि वह 19 सितंबर को शी जिनपिंग से बात कर इस डील को अंतिम रूप देंगे.

30-45 दिनों में पूरी होगी डील

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह डील 30-45 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है. साल 2024 में अमेरिका में एक कानून पास किया गया था, जिसके तहत चीन की कंपनी बाइटडांस को टिकटॉक को अमेरिकी संचालन का मालिकाना हिस्सा बेचना था. उस समय यह आशंका जताई गई थी कि इस ऐप के जरिए चीन सरकार अमेरिकी यूजर्स का डेटा एक्सेस कर सकती है.

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह समझौता अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले APEC शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग के साथ ट्रंप की प्रस्तावित बैठक की भी एक शर्त है.

ये भी पढ़ें :  भारत ने क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान को पछाड़ा तो बौखला गए शहबाज शरीफ के मंत्री, बकने लगे अनाप-शनाप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज शरीफ ने पेट्रोल पर किया ऑफर का ऐलान, ये तो अलग ही स्कीम है!
शहबाज शरीफ ने पेट्रोल पर किया ऑफर का ऐलान, ये तो अलग ही स्कीम है!
एंथ्रोपिक के CEO ने दी चेतावनी -'अगर AI की स्पीड को कम नहीं किया तो...'
एंथ्रोपिक के CEO ने दी चेतावनी -'अगर AI की स्पीड को कम नहीं किया तो...'
'ताकत के दम पर नहीं चलेगी मनमानी', US पर सख्त जिनपिंग, PM मोदी को कहा 'थैंक्यू'
'ताकत के दम पर नहीं चलेगी मनमानी', US पर सख्त जिनपिंग, PM मोदी को कहा 'थैंक्यू'
नेपाल की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, बेली ब्रिज बनाने के लिए भेजे पुर्जे
नेपाल की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, बेली ब्रिज बनाने के लिए भेजे पुर्जे

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार, पाकिस्तान पर प्रहार! | PM Modi | Xi Jinping
Rohit Saraf ने The Revolutionaries, Unsung Heroes और Female Fans पर की खुलकर बात
Playground 5 Finale में Karan Kundrra का Elvish Yadav और Tejasswi पर मजेदार तंज, Clash पर बड़ा Dig
Neena Gupta ने 67 की उम्र में ‘I Am Pregnant’ कहकर मचाई हलचल, जानिए क्या है पूरा सच
YRKKH: Kabir और Maira का चोरी-छिपे रोमांस, क्या अब होगा बड़ा खुलासा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ ने पेट्रोल पर किया ऑफर का ऐलान, ये तो अलग ही स्कीम है!
शहबाज शरीफ ने पेट्रोल पर किया ऑफर का ऐलान, ये तो अलग ही स्कीम है!
मराठी एक्टर के 'सुसाइड' वाले पोस्ट से हड़कंप, ढूंढने निकली पुलिस तो हुआ खुलासा
मराठी एक्टर के 'सुसाइड' वाले पोस्ट से हड़कंप, ढूंढने निकली पुलिस तो हुआ खुलासा
BRICS समिट को लेकर सुभाष घई ने PM मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
ब्रिक्स समिट को लेकर सुभाष घई ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
अरविंद केजरीवाल ने किया गठबंधन का ऐलान, विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल?
अरविंद केजरीवाल ने किया गठबंधन का ऐलान, विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल?
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
बकरी पालन में कौनसी नस्ल देगी सबसे ज्यादा मुनाफा? जान लें
बकरी पालन में कौनसी नस्ल देगी सबसे ज्यादा मुनाफा? जान लें
क्या गुंडा बनेगा रे तू, दुकान लूटने आए लुटेरे का बच्चे ने बनाया भूत
क्या गुंडा बनेगा रे तू, दुकान लूटने आए लुटेरे का बच्चे ने बनाया भूत
Embed widget