एक्सप्लोरर

भारत ने क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान को पछाड़ा तो बौखला गए शहबाज शरीफ के मंत्री, बकने लगे अनाप-शनाप

Asia Cup 2025: पाकिस्तानी मंत्री की बौखलाहट के पीछे का कारण रविवार को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ क्रिकेट मैच है, जिसमें भारतीय टीम ने कई जगहों पर पाकिस्तानी टीम को नजरअंदाज कर दिया था.

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (14 सितंबर, 2025) को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को बुरी तरह से पछाड़ दिया, जिसके बाद से इस्लामाबाद बौखला गया है. पाकिस्तान की बौखलाहट अब उसके मंत्रियों के बयानों में दिखने लगी है. दरअसल, पाकिस्तान के संचार मंत्री ने टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के मैच में खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने पर नाराजगी जताई है.

इसके अलावा, पाकिस्तानी मंत्री ने भारत पर कई गंभीर आरोप भी लगाए और यहां तक दावा कर दिया कि पड़ोसी मुल्क (भारत) युद्ध के मैदान में कभी नहीं जीत सकता. पाकिस्तानी मंत्री का यह बयान मई में भारत की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी आया है.

पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा?

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के संचार मंत्री अताउल्लाह तरार ने मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को कहा, ‘एक देश जो पूरी तरह से नैतिक रूप से दिवालिया है और जिसके पास कोई मूल्य नहीं है, वो हमेशा जब सैन्य मैदान में नहीं जीत पाता, तो खेल के दौरान ऐसी नौटंकी करता है. वो क्रिकेट का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है.’

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बयान देते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने मई महीने में हुए दोनों देशों के संघर्षों का जिक्र करते हुए भारत पर निशाना साधा.

क्यों बौखलाए पाकिस्तानी मंत्री?

दरअसल, पाकिस्तानी मंत्री की बौखलाहट के पीछे का कारण रविवार (14 सितंबर, 2025) को एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ क्रिकेट मैच है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर इन दोनों देशों के बीच होने वाला यह मैच पहले से ही विवादों में घिरा था. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच में पाकिस्तानी टीम को कई जगहों पर नजरअंदाज कर दिया.

मैच के पहले जब टॉस हुआ तो भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के बाद जब मैच खत्म हुआ, तब भी भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान को खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और अपने ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए. भारत के इस कदम से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की काफी फजीहत हुई.

भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत को भारतीय सेना को किया समर्पित

मैच के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद हासिल जीत को भारत के सशस्त्र बलों को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ है.

यह भी पढ़ेंः PAK की हार से बैखलाए आफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, राहुल गांधी की तारीफ में पढ़े कसीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
PM मोदी ने अंतिम पंघाल को सिल्वर जीतने पर दी बधाई, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा
PM मोदी ने अंतिम पंघाल को सिल्वर जीतने पर दी बधाई, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा
क्या BJP जॉइन करेंगे हुमायूं कबीर? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगे हुमायूं कबीर? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
टीवी-बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की थी शादी
बंगाली सिनेमा से बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की शादी
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
रसिक दुलारी शरण की मौत पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम का आया बयान, क्या कहा?
रसिक दुलारी शरण की मौत पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम का आया बयान, क्या कहा?
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Embed widget