एक्सप्लोरर

Climate Change: सितंबर में आठ देशों में विनाशकारी बाढ़, क्या जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में जल्द आएगी तबाही

Floods Due To Climate Change: सितंबर के महीने में बाढ़ ने दुनिया के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है. जिनमें लीबिया, ग्रीस, तुर्किए , ब्राज़ील,  स्पेन, चीन, हांगकांग और अमेरिका के कुछ हिस्से हैं.

Climate Change: सितंबर के महीने में विनाशकारी बाढ़ ने दुनिया के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है. भारी बरसात के कारण अब तक लीबिया, ग्रीस, तुर्किए , ब्राज़ील,  स्पेन, दक्षिणी चीन, हांगकांग और दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए हैं. इनमें कुछ देशों की हालत बाढ़ के कारण बेहद बदतर हो गई है. ऐसे में यह आपदाएं दुनिया भर के मौसम विज्ञानी और जलवायु वैज्ञानिकों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. 

 एक तरफ जहां डेनियल तूफान के कारण लीबिया, ग्रीस और तुर्किए  में बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है. वहीं, एक चक्रवात ने ब्राजील में तबाही मचाई है. साथ ही टाइफून हाइकुई के कारण हांगकांग और चीन में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. इन सभी आपदाओं को जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है.  मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया भर में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है. 

जलवायु परिवर्तन और बाढ़

मौसम विज्ञानी और जलवायु वैज्ञानिक दोनों ही, एक बार फिर इसके लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के तौर-तरीके में बदलाव आया है.  भूमि और समुद्र दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे हवा में लंबे समय तक नमी बनाए रखने की क्षमता बढ़ गई है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि उच्च तापमान के साथ अधिक वाष्पीकरण होता है, जिसका अर्थ है कि गर्म वातावरण अधिक नमी धारण कर सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि औसत तापमान में प्रत्येक 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के लिए, वातावरण लगभग 7% अधिक नमी धारण कर सकता है. यह तूफानों को और अधिक खतरनाक बना देता है. इससे वर्षा की तीव्रता और अवधि में वृद्धि होती है, जो अंततः गंभीर बाढ़ का कारण बन सकती है. 

नेचर जर्नल की ओर से प्रकाशित एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि 2002 के बाद से, भारी बारिश का बढ़ते तापमान के साथ गहरा संबंध रहा है. इसमें यह भी कहा गया है कि बढ़ते तापमान के साथ, ग्रह एक ही समय में शुष्क और गीला दोनों हो गया है. ऐसे में गर्म हवा मिट्टी से नमी खींच सकती है, जिससे उस इलाके में सूखा पड़ा है. दूसरी ओर,गर्म  हवा अधिक नमी धारण कर सकती है, जिससे गीले क्षेत्र में अधिक बारिश हो सकती है. और बाढ़ की स्थिति बन सकती है.

तेजी से बढ़ रहा है समुद्र स्तर 

 ग्रिस्ट पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, उच्च वैश्विक तापमान के परिणामस्वरूप ग्लेशियर और बर्फ की चादरें पिघल रही हैं, जिससे समुद्र के स्तर में वृद्धि हो रही है, जिससे तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. एनओएए क्लाइमेट की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, 1880 के बाद से वैश्विक औसत समुद्र स्तर लगभग 21-24 सेंटीमीटर बढ़ गया है. 

लीबिया में आई है विनाशकारी बाढ़ 

गौरतलब है कि सितंबर में ही लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब तक करीब 10000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा से सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी लीबिया का डेरना शहर है. जहां अभी भी हजारों लोगों को तलाशने का काम जारी है. वहीं, सितंबर के पहले हफ्ते में दक्षिणी ब्राजील में चक्रवात के कारण आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है. बाढ़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 2300 लोग बेघर हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Hardeep Singh Nijjar: ट्रूडो ने लगाया खालिस्तानी आतंकी की हत्या का भारत पर आरोप तो क्या बोला अमेरिका?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget