एक्सप्लोरर

Hardeep Singh Nijjar: ट्रूडो ने लगाया खालिस्तानी आतंकी की हत्या का भारत पर आरोप तो क्या बोला अमेरिका?

US React On Canadian PM Justin Trudeau : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया है. जिसको लेकर अमेरिका बेहद चिंतित है.

Hardeep Singh Nijjar: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया है. जिसपर अमेरिका ने भो चिंता जताई है. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि खालिस्तानी नेता की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों को शामिल करने के कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों पर अमेरिका बेहद चिंतित है. बता दें कि कनाडाई पीएम के इस बयान को भारत पहले ही खारिज कर चुका है. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने एक बयान में कहा, "हम आज प्रधान मंत्री ट्रूडो की तरफ से खालिस्तानी नेता की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों को शामिल होने के आरोपों में बेहद चिंतित हैं." उन्होंने कहा, "हम अपने कनाडाई भागीदारों के साथ नियमित संपर्क में रहते हैं. यह महत्वपूर्ण है कि कनाडा की जांच आगे बढ़े और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.''

भारत के एक शीर्ष डिप्लोमैट निष्कासित

कनाडा की संसद में जस्टिन ट्रूडो के दावे के बाद देश की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भारत के एक शीर्ष डिप्लोमैट को निष्कासित करने की घोषणा की. साथ ही जोली ने कहा कि 'अगर यह सब सच साबित होता है तो यह हमारी संप्रभुता और एक-दूसरे के साथ पेश आने के बुनियादी नियम का बड़ा उल्लंघन होगा. इसलिए हमने एक टॉप इंडियन डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया है.' 

भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान 

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 10 सितंबर को पीएम मोदी के साथ बैठक में जस्टिन ट्रूडो ने कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे, जिन्हें तत्काल खारिज कर दिया गया था.  विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा, “इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें कनाडा में आश्रय प्रदान किया गया है, साथ ही जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं."

गौरतलब है कि हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह एक कनाडाई नागरिक थे. साथ ही खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल होने के लिए भारत सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित  किया गया था.

ये भी पढ़ें: Canada: खालिस्तानी आतंकी के समर्थन में क्यों उतरे ट्रूडो? अपने ही लोगों ने लताड़ा, कहा- इसे पाकिस्तान मत बनाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget