एक्सप्लोरर

दिल्ली में इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ किसने लगाए पोस्टर? पुलिस ने लिया एक्शन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ दिल्ली के चाणक्यपुरी में पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए, जिन्हें हटाने का निर्देश दिया गया है.

Delhi Police on Israel PM Poster: दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को एक पश्चिम यूरोपीय देश के दूतावास कर्मचारी की ओर से दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वांछित होने संबंधी पोस्टर लगाने के बारे में सूचित किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार (3 जून) को यह जानकारी दी.

यह घटना 29 मई को सुबह करीब 7.30 बजे सामने आई, जब चाणक्यपुरी थाने के कर्मियों ने मालचा मार्ग पर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल और अमेरिकी दूतावास स्कूल के पास बिजली के खंभों पर दो ऐसे पोस्टर देखे. चाणक्यपुरी में कई दूतावास और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के कार्यालय हैं और यहां अत्यंत निगरानी रखी जा रही है.

पोस्टर हटाने के जारी किए गए निर्देश: अधिकारी

इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बीट स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और पोस्टर हटाने के निर्देश जारी किए गए. इसके बाद पुलिस दलों ने जांच शुरू की और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे.’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘फुटेज देखने पर, नीली शर्ट और काली पतलून पहने एक शख्स सुबह करीब 5.30 बजे साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया. उसे बिजली के खंभे पर पोस्टर लगाते हुए देखा गया. आगे के विश्लेषण से जांचकर्ताओं को पता चला कि वह सरदार पटेल मार्ग पर स्थित एक फ्लैट में जा रहा था. पुलिस की एक टीम उस आवास पर पहुंची और पाया कि वहां रहने वाला व्यक्ति एक पश्चिम यूरोपीय देश के दूतावास का कर्मचारी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्ति का विवरण नोट कर लिया गया था, लेकिन राजनयिक छूट के कारण आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई. मामले की संवेदनशील प्रकृति और संबंधित व्यक्ति के राजनयिक दर्जे को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाने का फैसला किया.’’

मामले को उच्चतम स्तर पर निपटाया जा रहा

पुलिस सूत्रों ने कहा, “एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई और गृह मंत्रालय (MHA) को भेजी गई, जिससे उचित कार्रवाई का निर्धारण करने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ समन्वय किए जाने की उम्मीद है.

वहीं, एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस मामले को उच्चतम स्तर पर निपटाया जा रहा है. नई दिल्ली रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसे पिछले सप्ताह बाद में गृह मंत्रालय को भेज दिया गया.’’ उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से जवाब का इंतजार है.

चाणक्यपुरी में की जा रही कड़ी निगरानी- दिल्ली पुलिस

पुलिस ने कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चाणक्यपुरी इलाके में कड़ी निगरानी जारी है. दिल्ली पुलिस प्रवक्ता को इस बारे में प्रतिक्रिया लेने के लिए कई कॉल किए गए और संदेश भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live
Gold–Silver ETF Crash Explained | 2% गिरावट, ETF 15% क्यों टूटता है? | Paisa Live
Stock market में हाहाकार | Sensex 800 अंक टूटा, ₹6 लाख करोड़ डूबे | Paisa Live
J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
Embed widget