एक्सप्लोरर

चीन नहीं भारत से संबंध मजबूत करना चाहता था अमेरिका, क्लासिफाइड दस्तावेजों के सार्वजनिक होने से हुआ खुलासा

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अमेरिका ने चीन की तुलना में भारत को हर तरह से मज़बूत करने की रणनीति बनाई थी. इसके पीछे अमेरिका का तर्क था कुछ अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ एक मज़बूत भारत चीन को सीमित दायरे में रखने में अहम भूमिका निभा सकता है.

अमेरिकी सरकार ने इंडो-पैसिफिक पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी 2018 की संवेदनशील रिपोर्ट को गुप्त सूची से हटा दिया है. चौंकाने वाली बात ये है कि पूर्व में दस्तावेज को 'गुप्त' श्रेणी में रखा गया था और ये विदेशी नागरिकों के लिए नहीं थी. दस्तावेज को आधिकारिक रूप से पिछले सप्ताह गुप्त सूची से हटाया गया.

इंडो-पैसिफिक पर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट में खुलासा

दस्तावेज में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए खास रणनीति पर जोर दिया गया है. अमेरिका ने भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के साथ त्रिपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर जोर देने की बात कही थी. रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अमेरिका ने चीन की तुलना में भारत को हर तरह से मज़बूत करने की रणनीति बनाई थी. इसके पीछे अमेरिका का तर्क था कुछ अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ एक मज़बूत भारत चीन को सीमित दायरे में रखने में अहम भूमिका निभा सकता है. रिपोर्ट में सरकार की रणनीतियों पर बात करते हुए ये भी कहा गया है कि भारत को विशेष प्राथमिकता देने का मंसूबा अमेरिका ने बनाया था.

भारत-चीन सीमा विवाद में अमेरिका भारत को मदद देने को था तैयार

चीन-भारत के बीच सीमा विवाद तक को सुलझाने के लिए अमेरिका राजनियक या खुफिया समेत भारत को सैन्य मदद देने की भी इच्छा जताई थी. रिपोर्ट में कही गई ये बात अमेरिका की चीन से बढ़ती तल्खी को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और भारत के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग पर खास ज़ोर दिया गया है. अमेरिकी सरकार की तरफ से भारत के अलावा जापान के साथ साझा सहयोग बढाने पर भी खासा जोर दिया गया. रिपोर्ट में अमेरिका ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ त्रिस्तरीय सहयोग बढ़ने की बात भी कही थी.

ये भी पढ़ें

पोंगल के मौके पर तमिलनाडु का दौरा करेंगे राहुल गांधी, पारंपरिक जल्लीकट्टू से जुड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल

बिहार में स्थायी बहाली के फैसले के साथ कई फैसलों पर लगी नी‍तीश सरकार की मुहर, जानें कल की कैबिनेट की अहम बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget