एक्सप्लोरर

Libya Floods: लीबिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों लापता

Deadly Floods In Libya: लीबिया में भीषण बाढ़ के कारण लगभग 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं. दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.

Libya Floods: उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में तूफ़ान के बाद आई बाढ़ भीषण तबाही मचाए हुए है. अब तक बाढ़ के कारण तकरीबन 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं. यह संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है. दरअसल, लीबिया के पूर्वी इलाके भारी बारिश और तूफान की चपेट में हैं, जिसने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है.

लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा कि पूर्वी शहर डर्ना में ज्यादातर मौतें हुई हैं. तूफान के कारण कई प्रांतों में भारी बारिश हुई और अचानक बाढ़ आ गई. ऐसे में हालात बिगड़ते चले गए. उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है. हालांकि अभी भी सैकड़ों लोग लापता है. इसके साथ ही हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. मृतकों के लिए देश में तीन दिन शोक की घोषणा की गई है. 

डर्ना शहर के हालात बेहद खराब 

पूर्वी लीबिया प्रशासन के एक मंत्री ने मंगलवार (12 सितंबर) को बताया कि पूर्वी लीबिया के शहर डर्ना में बाढ़ की चपेट में आने से 1,000 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं. हालांकि, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ के टैमर रमज़ान ने कहा कि वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा है. करीब दस हजार लोग अभी भी लापता है, जिनकी कोई खोज-खबर नहीं मिल रही है. 

बांध टूटने के बाद बिगड़े हालात 

न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में एक मानवीय एजेंसी का हवाला देते हुए दावा किया है कि अकेले डर्ना शहर में लगभग 2,000 लोग मारे गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में जमकर तबाही मचाई है, लेकिन सबसे ज्यादा तबाही डर्ना में हुई है, जहां भारी बारिश और बाढ़ ने बांध को तोड़ते हुए हजारों लोगों को बहा दिया . 

रिपोर्ट के अनुसार, यह तबाही डेनियल नाम के तूफान से आई है. इसने पिछले हफ्ते ग्रीस में भी काफी नुकसान पहुंचाया था. लीबिया से जो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं वह बेहद ही चिंताजनक हैं. लोग अपनी गाड़ियों की छत पर फंसे हुए  मदद की गुहार लगा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Australia Parliament: महिला सांसद ने संसद के अंदर यौन शोषण का लगाया आरोप, कहा- नेता मेरे गर्दन तक आकर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget