एक्सप्लोरर

'दलाई लामा का नहीं, माओ का पुनर्जन्म तलाशें', चीन पर भड़के तिब्बत की निर्वासित सरकार के चीफ; शी जिनपिंग को सुना दीं खरी-खोटी

दलाई लामा ने स्पष्ट किया है कि उनका पुनर्जन्म होगा और अगला दलाई लामा आध्यात्मिक रूप से चुना जाएगा, तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख पेन्पा त्सेरिंग ने भी चीन की दखलंदाजी की कड़ी निंदा की है.

Dalai Lama Successor Controversy: तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उनकी संस्था खत्म नहीं होगी और उनका पुनर्जन्म जरूर होगा. उन्होंने चीन और अपने अनुयायियों को यह कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगला दलाई लामा कौन होगा, यह फैसला सिर्फ आध्यात्मिक रूप से लिया जाएगा.

दलाई लामा के इस बयान के बाद चीन से लेकर अमेरिका तक हलचल तेज हो गई है, जबकि तिब्बत के बौद्ध समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है. तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख पेन्पा त्सेरिंग ने भी चीन की दखलंदाजी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, “पुनर्जन्म कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी तरह आध्यात्मिक प्रक्रिया है. चीन इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता.” पेन्पा ने आगे कहा कि केवल धर्मगुरु स्वयं यह तय करते हैं कि उनका अगला जन्म कहां होगा. यह चीन का विषय नहीं है. उन्होंने चीन के हस्तक्षेप को बेबुनियाद और अनुचित बताया.

पेन्पा त्सेरिंग ने कही ये बड़ी बात

पेन्पा त्सेरिंग ने कहा कि चीन को पहले तिब्बती संस्कृति, बौद्ध धर्म और मृत्यु के बाद के जीवन की समझ होनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर चीन वाकई पुनर्जन्म में विश्वास करता है तो उसे पहले अपने नेताओं, जैसे माओ जेदोंग, जियांग ज़ेमिन आदि के पुनर्जन्म की तलाश करनी चाहिए.”

गोल्ड अर्न प्रक्रिया को किया खारिज

पेन्पा त्सेरिंग ने चीन की उस मांग को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अगला दलाई लामा ‘गोल्ड अर्न’ प्रक्रिया के तहत चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया चिंग राजवंश ने 1793 में थोपनी शुरू की थी, ताकि तिब्बत पर नियंत्रण बढ़ाया जा सके, लेकिन इससे पहले पहले आठ दलाई लामा बिना इस प्रक्रिया के चुने गए थे. यह परंपरा तिब्बती संस्कृति का हिस्सा नहीं है.

अभी नहीं होगा उत्तराधिकारी का ऐलान 

पेन्पा त्सेरिंग ने यह भी साफ किया कि दलाई लामा की 90वीं जयंती पर उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि कई लोगों को इस बारे में गलतफहमी थी, लेकिन दलाई लामा खुद कह चुके हैं कि वे अभी कम से कम 20 साल और जीवित रहेंगे और उचित समय आने पर ही उत्तराधिकारी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.

चीन पर धार्मिक विभाजन फैलाने का आरोप

पेन्पा त्सेरिंग ने चीन पर आरोप लगाया कि वह तिब्बत में बौद्ध समुदाय के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, "यह चाल काम नहीं आएगी. हम इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे. चीन का ये रवैया ज्यादा दिन नहीं चलेगा.” 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget