एक्सप्लोरर

Curfew In Iraq: इराक में शिया धर्मगुरु ने राजनीति छोड़ी, राष्ट्रपति भवन में घुसे समर्थक, 8 की मौत, देशभर में कर्फ्यू

शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के राजनीति छोड़ने की घोषणा के बाद इराक में हिंसा की घटना देखने को मिली है. हिंसा में आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

Curfew In Iraq: इराक (Iraq) के शक्तिशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर (Muqtada Al Sadr) ने सोमवार को राजनीति छोड़ने की घोषणा की. इसके बाद हुई हिंसा पर लगाम लगाने के लिए इराकी सेना (Iraq Army) ने पूरे देश में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई फायरिंग में 8 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. 

शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के राजनीति छोड़ने की घोषणा के बाद इराक नेतृत्व हीन हो गया है. इस समय वहां न ही कोई सरकार है और न ही कोई राष्ट्राध्यक्ष. जनता सड़कों पर है. सेना ने पहले राजधानी बगदाद में कर्फ्यू की घोषणा की थी लेकिन जब प्रदर्शनकारियों ने उसको नजरअंदाज कर दिया तो हालिया माहौल को देखते हुए सेना ने इराकी समय के अनुसार कल सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है.

राष्ट्रपति भवन में घुसे समर्थक
राजनीति छोड़ने की घोषणा के बाद मुक्तदा अल-सदर के समर्थक नारेबाजी करते हुए इराक के राष्ट्रपति भवन में घुस गये. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ग्रीन जोन में सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में मुक्तदा के 8 समर्थकों की गोली लगने से मौत हो गई. वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एएफपी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने ग्रीन जोन के प्रवेश द्वार पर मुक्तदा के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) ने बिगड़ती परिस्थिति पर टिप्पणी करते हुए इसको बेहद खतरनाक करार दिया और प्रदर्शनकारियों से संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र को तुरंत खाली करने का आग्रह किया.  उसने ट्वीट कर प्रदर्शनकारियों से कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों को ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहिए जो देश के अस्तित्व को ही संकट में डाल दे. गौरतलब है कि सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक गतिरोध के बीच इराक में पिछले साल अक्टूबर से अभी तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है.  

कौन हैं मुक्तदा अल-सदर?
मुक्तदा अल-सदर (Muqtada Al Sadr) इराक (Iraq) के बहुत ही शक्तिशाली शिया धर्मगुरु (Shiite cleric)  हैं. जिन्होंने कभी अमेरिकी (USA) और इराकी सरकारी सुरक्षा बलों के खिलाफ सैन्य आंदोलन (Armed Protest) छेड़ा था. उन्होंने सोमवार को घोषणा कि वह सदा के लिए राजनीति छोड़ रहे हैं. इराक की राजनीति में पिछले कई सालों से एक बहुत ही शक्तिशाली व्यक्ति रहे मुक्तदा ने कहा कि मैंने राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने का फैसला किया है इसलिए मैं अब अपनी निश्चित सेवानिवृत्ति की घोषणा करता हूं. हालांकि उनके इस्तीफे की वजहों का पता नहीं चल सका है.

Pakistan Flood: पाकिस्तान में एक हजार से ज्यादा की मौत, हाथों से लिखे पर्चे फेंककर जान बचाने की गुहार लगा रहे लोग

Pakistan: इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, भाषण के सीधे प्रसारण पर लगी रोक हटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार
ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget