एक्सप्लोरर

चीन में जल्द शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण, सबसे पहले कोरोना योद्धाओं को लगाई जाएगी वैक्सीन

चीन में निर्मित टीकों का ब्राजील समेत एक दर्जन से अधिक देशों में परीक्षण चल रहा है. संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने चीन की सरकारी कंपनी सिनोफार्म के टीके को मंजूरी दे दी है.

बीजिंग: चीन सर्दियों से शुरू करके वसंत के मौसम तक प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण शुरू करेगा जिनमें चिकित्सा उपचार एवं रोग नियंत्रण क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पहले टीका लगाया जाएगा और उसके बाद सामूहिक टीकाकरण आरंभ किया जाएगा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी.

एनएचसी के रोग नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी कुई गांग ने संवाददाताओं को बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में वे लोग भी शामिल होंगे जो उन काउंटी तथा क्षेत्रों में काम या पढ़ाई के लिहाज से जाने की योजना बना रहे हैं जहां पर वायरस के संक्रमण का जोखिम अधिक है. उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 के मामलों पर नियंत्रण करने तथा उन्हें रोकने का दबाव कम होगा और घरेलू स्तर पर महामारी फैलने का जोखिम भी कम होगा.

कुई के मुताबिक, दो चरणों में होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक परिवहन, गोश्त बाजार, चिकित्सा उपचार, रोग नियंत्रण, विमानन क्षेत्र आदि में काम करने वालों को पहले टीका लगाया जाएगा. हालांकि सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम कब से प्रारंभ होगा, इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है.

चीन में निर्मित टीकों का ब्राजील समेत एक दर्जन से अधिक देशों में परीक्षण चल रहा है. संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने चीन की सरकारी कंपनी सिनोफार्म के टीके को मंजूरी दे दी है.

चीन के अधिकारियों ने कहा है कि वायरस को फैलने से मोटे तौर पर रोक लिया गया है. और शनिवार को संक्रमण के महज तीन नए मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आपात इस्तेमाल प्रावधान के तहत दस लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है और परीक्षण के दौरान कोई विशेष प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिले हैं. चीन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए पांच तरह के टीकों पर ध्यान दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget