एक्सप्लोरर

कोरोना से हाहाकार: आंकड़े छुपा रही चीन सरकार, जान गंवाने के डर से शहरों को छोड़कर जा रहे बुजुर्ग

Covid-19 China News: चीन में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है. घर के लोग अपने बुजुर्गों को शहरों से दूर भेज रहे हैं ताकि जान बच जाए. वहीं सरकार आंकड़े छुपाने में लगी है.

Covid 19 China: दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाले देश चीन (China) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से कोहराम मचा हुआ है. वहां कोरोना के कुछ वेरिएंट का प्रकोप इस कदर है कि हालात बेकाबू हो गए हैं. एक विदेशी टीवी नेटवर्क ब्लूमबर्ग ने चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन के हवाले से बताया कि मंगलवार को वहां एक दिन में कोरोना संक्रमण के 3 करोड़ 70 लाख नए मामले सामने आए. हालांकि, चीनी सरकार के आंकड़ों में इस दिन सिर्फ 3 हजार केस ही बताए गए.

सरकार चाहे कुछ भी बताए, लेकिन जो न्‍यूज रिपोर्ट्स और वीडियो चीन से सामने आ रहे हैं, उससे साफ हो जाता है कि वहां हालात बेकाबू हो चुके हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इस महीने के शुरुआती 20 दिनों में 24 करोड़ 80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके पहले जनवरी में वहां एक दिन में 40 लाख कोरोना मरीज मिले थे. कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण बुजुर्ग शहरों को छोड़ रहे हैं और ऐसी जगहों पर जा रहे हैं जहां वे चैन की सांस ले सकें.

बुजुर्गों को शहरों से दूर भेज रहे हैं परिजन
अरबियन न्‍यूज चैनल अलजजीरा के मुताबिक, चीन में बुजुर्ग कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण से घबराए हुए हैं, वे मौत की खबरों के बीच अपने रिश्तेदारों से संपर्क कर रहे हैं और चीन के शहरों से दूर जाने की बातें कर रहे हैं. चीन के शेन्ज़ेन में अपने छोटे से अपार्टमेंट में क्‍वारंटीन में रह रही 29 वर्षीय लिली वांग ने कहा कि, मुझे तेज बुखार और गले में खराश से जूझना पड़ रहा है. वांग ने कहा, "मेरे माता-पिता ने मेरी दादी को समय पर शहर से बाहर भेज दिया था, जो उसी वजह से अब तक बीमारी से बची हुई हैं. यदि मेरे माता-पिता उन्‍हें तत्‍काल यहां से बाहर नहीं पहुंचाते तो उनकी जान पर बन आती."

'दादी को देहात में भेजा, अब माता-पिता दोनों बीमार'
अपनी दादी को ग्रामीण इलाकों में रिश्तेदारों के पास छोड़ने के दो दिन बाद, वांग के माता-पिता दोनों बीमार पड़ गए. इस बारे में बताते हुए लिली वांग कहती हैं कि हालात बहुत भयावह हैं. मैं और मेरे माता-पिता कोरोना से जूझ रहे हैं. यहां तक कि मेरे लगभग सभी सहकर्मी भी बीमारी की चपेट में हैं.

'खुशी यह है कि दादी-दादा गांव में रह रहे हैं'
इसी तरह 24 वर्षीय शुवेन लू, जो कि बीजिंग में रहती हैं, उनका कहना है कि लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए चीन भर में सुरक्षित स्‍थानों की तलाश कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा, ''हम अपने बुजुर्ग रिश्तेदारों को प्रमुख शहरों से बाहर निकाल रहे हैं ताकि उन्हें COVID-19 की लहर से बचाया जा सके. उन्‍होंने कहा, "हमारे यहां महामारी के कारण स्थिति वास्तव में बहुत खराब है."
शुवेन लू ने कहा, ''मैं भी कोरोना से ग्रसित हूं. मगर मुझे खुशी है कि मेरे दादा-दादी की बीजिंग से बाहर एक छोटे से गांव में रहने में मदद की गई, जहां परिवार का एक घर है." लू ने कहा, "अगर वे शहर में रहते, तो वे जल्द ही उन अनगिनत बुजुर्गों में शामिल हो जाते, जो अभी अकाल मौत मर रहे हैं."

चीनी सरकार छुपा रही है आंकड़े?
चीन में जब से अधिकारियों ने दिसंबर की शुरुआत में सख्त कोरोना प्रतिबंधों को हटाना शुरू किया, तब से मरीज बढ़ने लगे, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ और देश के श्मशान घाटों पर शवों के ढेर लगे होने की कई रिपोर्टें सामने आई हैं. इसी तरह की खबरों को सरकार ने दबाने की कोशिश की, लेकिन दुनिया की कई नामचीन समाचार संस्‍थाओं ने ये दिखाया है. कहने को चीन ने आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को कोरोना के महज 4,128 नए मामले दर्ज किए और आधिकारिक आंकड़ों में कोई नई मौत नहीं दिखाई, लेकिन ब्लूमबर्ग न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि चीन में एक दिन में 3 करोड़ से ज्‍यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. 

ये भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें: COVID-19: ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget