एक्सप्लोरर

COVID-19: ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

Corona Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर ऑक्सीजन सप्लाई और PSA ऑक्सीजन प्लांट्स को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं.

India Corona Update: चीन, अमेरिका और जापान सहित तमाम देशों में कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ही भारत में भी खतरे की घंटी बज चुकी है. मोदी सरकार अभी से सतर्क हो चुकी है. सरकार की कोशिश है कि देश में एक बार फिर से दूसरी लहर जैसे हालात ना पैदा हों. सरकार का पूरा फोकस उन चीजों पर है, जहां पिछली बार चूक हो गई थी. दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सांसों का संकट खड़ा हो गया था.

देशभर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिली थी. ऑक्सीजन के अभाव में हजारों लोगों ने दम तोड़ दिया था. इस बार ऐसी स्थिति पैदा ना हो इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर ऑक्सीजन सप्लाई और PSA ऑक्सीजन प्लांट्स के रखराव करने के निर्देश दिए हैं.

ऑक्सीजन सप्लाई को दुरुस्त करने का निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर अलर्ट किया है कि अपने-अपने राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई सुनिश्चित करें. केंद्र ने अपने लेटर में कहा, "देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है. इसके बावजूद हमें आने वाली चुनौती के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए."

राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट चेक करें कि वह सभी फंक्शनल हों और उनकी मॉक ड्रिल समय समय पर शुरू कर दें. लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया है. स्वास्थ्य सुविधाओं में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और उनकी रिफिलिंग के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी फोकस

केंद्र ने राज्य सरकारों को अस्पतालों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसे- वेंटिलेटर्स की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. केंद्र से निर्देश मिलते ही यूपी के सीएम योगी ने भी कमर कस ली है. सीएम योगी ने पुराने आईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने का आदेश दिया है.

मुख्यमंत्री ने हर जिले में आईसीयू, वेंटिलेटर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने का आदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा, "सभी जिलों के CMO को सुनिश्चित करें कि सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराएं."

RT-PCR और रेंडम टेस्टिंग शुरू

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बार फिर से रेंडम टेस्टिंग शुरू हो गई है. इसके लिए यात्रियों को अलग से कोई फीस नहीं देनी होगी, ना ही सैंपल लेने के बाद उन्हें रोका जाएगा. लक्षण वाले यात्रियों से प्रोटोकॉल के अनुसार डील किया जाएगा. इसके अलावा आज एक बड़ा अपडेट यह भी है कि कुछ देशों के यात्रियों के लिए RT-PCR अनिवार्य कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली एम्स और यूपी के अस्पतालों समेत देश में कहां-कहां मास्क पहनना हुआ जरूरी? जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget