एक्सप्लोरर

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के डेढ़ लाख मामले, 1600 लोगों की हुई मौत

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के करीब डेढ़ लाख नए मामले सामने आए हैं और 1600 लोगों की मौत हो गई. अबतक इस महामारी से 66 लाख 48 हजार 679 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.

Coronavirus US: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी की नई लहर से हाहाकार मचा हुआ है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के करीब डेढ़ लाख नए मामले सामने आए हैं और 1600 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ देश में अब कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ 70 लाख 8 हजार सात हो गई है.

कल 1600 लोगों की हुई मौत

वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस से अबतक दो लाख 47 हजार 397 लोगों की जान जा चुकी है. अबतक इस महामारी से 66 लाख 48 हजार 679 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. अमेरिका में इस वक्त 38 लाख 11 हजार 931 लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें 18 हजार 683 लोगों की हालत गंभीर है.

अमेरिका का दिसंबर से फाइजर कोरोना वैक्सीन वितरित करने का लक्ष्य अगर फाइजर के कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार को ड्रग नियामकों की ओर से जल्दी से मंजूरी दे दी जाती है, तो अमेरिका अगले महीने से टीकाकरण शुरू करने की योजना बना रहा है. अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव एलेक्स अजार ने यह बात कही है. अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव के इस बयान से पहले फाइजर और बायोएनटेक ने बताया था कि उसके वैक्सीन उम्मीदवार को कोरोना से निजात पाने लिए तैयार की गई वैक्सीन 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी पाई गई है. अमेरिका में संघीय सरकार ने जुलाई में फाइजर के साथ कोरोना वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. फाइजर जल्द ही अपने कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार के लिए आपातकालीन उपयोग के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से पूछने की योजना बना रहा है. अजार ने कहा कि फाइजर अगले कई महीनों के दौरान हर महीने वैक्सीन की दो करोड़ खुराक का उत्पादन करेगा.

अमेरिका में 'महामारी का सबसे बुरा समयआना अभी बाकी: विशेषज्ञ

विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है कि अमेरिका आने वाले ठंड के मौसम और छुट्टियों के लिए तैयार नहीं है, जबकि इस समय तक कोरोना महामारी अब तक के अपने सबसे घातक चरण में जा सकती है. द गार्डियन के लेख के अनुसार, अमेरिका उस समय की ओर आगे बढ़ रहा है, जब छुट्टियों में पारिवारिक समारोहों के लंबे दौर चलेंगे और कोरोना प्रतिबंधों का पालन नहीं हो पाएगा. उन यूनिवर्सिटी के आपातकालीन कक्ष के चिकित्सक मेगन राने ने कहा, "हम अब महामारी के सबसे बुरे दौर में जा रहे हैं. महामारी को लेकर देश का भाग्य अगले दो महीनों पर निर्भर करता है.'

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस से बार और रेस्टोरेंट पर पड़े असर को वेट्रेस ने खास पोज में दर्शाया, तस्वीर हुई वायरल

पाकिस्तानी अदालत ने जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के रिश्तेदार को सुनाई 32 साल कैद की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
US-Iran War News LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget