एक्सप्लोरर

Corona Virus: चीन का शख्स घर में 4 घंटे 48 मिनट में 50KM तक दौड़ा, वीडियो वायरल

चीन के एक मैराथन धावक ने पेन शांचु ने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए घर पर ही 50 किलोमीटर की दौड़ लगाई.चीन के सरकारी मीडिया ने धावक का वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि वो उनके प्रयासों की सराहना करते हैं.

नई दिल्ली: चीन में कोरोना वायरस की महामारी लगातार खतरनाक रूप से बढ़ रही है. चीन के साथ-साथ दुनिया के कई देशों के नागरिक भी अब इससे प्रभावित होने लगे हैं. चीन के कई शहरों में पूरी तरह से लॉकडाउन है. ऐसे में एक चीनी धावक की पहल ने हजारों लोगों को आकर्षित किया है. चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, मैराथन धावक ने फिटनेस बनाए रखने के लिए अपने बेडरूम में करीब 50 किलोमीटर की दौड़ लगाई है.

रिपोर्ट के अनुसार, हांगझोऊ के रहने वाले मैराथन धावक पेन शांचु ने दावा किया है कि उन्होंने अपने घर पर दौड़ने का एक रिकॉर्ड बनाया है. शांचु अपने बेडरूम में लगातार लगभग चार घंटे तक दौड़ता रहा. इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि धावक के संदेश से उन्हें इस लॉकडाउन की परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिली है.

चार घंटे से भी अधिक लगाई दौड़

दरअसल, चीन के पूर्वी प्रांत झेंजियांग में रहने वाले मैराथन धावक पेन शांचु ने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए घर पर ही दौड़ लगाई. जिसका एक वीडियो शांचु ने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा कि वो घर से बाहर नहीं जा सकते थे इसलिए घर पर ही दौड़ना शुरू किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने पूरे 4 घंटे 48 मिनट तक लगातार दौड़कर लगभग 50 किलोमीटर तक दूरी तय की. जिसके बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ.

अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला वुहान से सामने आया था. अब तक कोरोना वायरस से हुई कोविद-19 नामक बीमारी से चीन में लगभग 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं. साथ ही कई शहरों के लोग पूरी तरह से लॉक डाउन का शिकार हैं और बीमारी के डर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

चीन के सरकारी मीडिया ने धावक का वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि वो उनके प्रयासों की सराहना करते हैं. हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि उनके नीचे रहने वाले पड़ोसियों ने कैसा महसूस किया होगा.

यह भी पढ़ें-

Corona UPDATE: जापानी क्रूज पर बढ़ते-बढ़ते 355 के पार पहुंची वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या

पेरिस में होगी पाक की परीक्षा, FATF की बैठक में रियायत या काली सूची पर होना है फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget