एक्सप्लोरर

पेरिस में होगी पाक की परीक्षा, FATF की बैठक में रियायत या काली सूची पर होना है फैसला

एफएटीएफ की अहम बैठक से पहले भारतीय अधिकारियों का एक दल पेरिस पहुंचा- सूत्रबैठक में तय होगा कि पाकिस्तान को ग्रे सूची में कुछ राहत मिलती है या उसे काली सूची में डाला जाने का फैसला होता है

नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार 16 फरवरी से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स( एफएटीएफ) की अहम बैठक शुरू हो रही है. आतंकवाद की आर्थिक नाकेबंदी मुकम्मल करने वाले इस संगठन की एक हफ्ते तक चलने वाली इस बैठक में पाकिस्तान की अहम परीक्षा होनी है. साथ ही तय होगा कि पाकिस्तान को ग्रे सूची में कुछ राहत मिलती है या उसे काली सूची में डाले जाने का मामला आगे बढ़ता है. हालांकि फिलहाल संकेत इसी बात के हैं कि पाक को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर निकाले जाने की सम्भवना धुंधली है. महज़ 6 महीने पहले की आकलन रिपोर्ट में 30 से बिंदुओं पर पाक की कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड अधिकतर जगह कमज़ोर ही था. ऐसे में एफएटीएफ पाक पर काली सूची में डाले जाने जैसी सख्त कार्रवाई से भले ही रियायत दे दे मगर ग्रे लिस्ट से निकलने से पहले आतंकी संगठनों के खिलाफ करवाई सुधारने और सख्त कदम उठाने की अपेक्षा करेगा. एफएटीएफ के मुताबिक करीब 205 देशों के प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और अन्य संगठनों के 800 से अधिक प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होंगे. इस कड़ी में 19 फरवरी से 21 तारीख तक अहम प्लेनरी होगा. इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद की आर्थिक रसद रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की सख्त समीक्षा होनी है. ध्यान रहे कि अक्टूबर 2019 को हुई बैठक के दौरान पाकिस्तान को कड़ी हिदायत के साथ छह महीने की मोहलत दी गई थी. गौरतलब है कि पाकिस्तान को 2018 में एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डाला गया था. इसने न केवल पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाया बल्कि दुनियाभर में उसकी आर्थिक साख को भी करार झटका दिया. इस कार्रवाई की आंच का ही असर है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि भारत ने पाक को परेशान करने के लिए यह कार्रवाई कराई. सूत्रों के मुताबिक एफएटीएफ की इस अहम बैठक से पहले भारतीय अधिकारियों का एक दल भी पेरिस पहुँच चुका है. इसमें विदेश मंत्रालय में काउन्टर टेररिज़्म मामलो के प्रभारी संयुक्त सचिव और कई खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अफसर भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के आतंकी कारनामों का कच्चा-चिट्ठा लेकर पहुंचे हैं. भारत की तरफ से एफएटीएफ सदस्यों के सामने यह रखने का प्रयास होगा कि पकिस्तान की तरफ से अभी तक उठाए गए कदम नाकाफी हैं. एफएटीएफ की कार्रवाई और दबाव के कारण ही पाक को जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा जैसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के कदम उठाने पड़े. इतना ही नहीं चंद रोज़ पहले मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ दो मामलों में सुनाई गई सज़ा भी एफएटीएफ की कार्रवाई के बचने का ही पैंतरा माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget