एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत को वेंटिलेटर दान करेगा अमेरिका, डॉनल्ड ट्रंप ने कहा- हम इंडिया के साथ खड़े हैं

दुनिया के ज्यादातर देश इन दिनों कोरोना वायरस की चपेट में हैं. ऐसे में भारत और अमेरिका ने मिलकर और एक दूसरे को हर संभव मदद देकर इस महामारी को हराने का फैसला किया है. इसी कड़ी में दोनों देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को वेंटिलेटर दान करेगा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को वेंटिलेटर दान करेगा. इस महामारी के दौरान हम भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं. हम वैक्सीन डेवलपमेंट में भी मदद कर रहे हैं. हम मिलकर अदृश्य शत्रु को हरा देंगे!

हाल ही में अमेरिका ने कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए भारत को अतिरिक्त तीन मिलियन US डॉलर की आर्थिक मदद देने का एलान किया है. इससे पहले हाल हीं में ट्रंप प्रशासन ने USAID के माध्यम से भारत को 5.9 मिलियन US डॉलर की मदद देने का एलान किया था.

गौरतलब है कि अमेरिका कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए अपने आर्थिक मदद की इस योजना को PAHAL प्रोजेक्ट के नाम से चला रहा है. अमेरिका ने हाल हीं में सिर्फ भारत हीं नहीं बल्कि तमाम और देशों को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए बड़ी आर्थिक मदद का एलान किया. तब ये आरोप भी लगे थे कि अमेरिका ने भारत से तकरीबन दोगुनी मदद का एलान पाकिस्तान के लिए किया था.

इस मदद के जरिए अमेरिका दुनिया भर के मुल्कों को कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों के सर्विलांस, मर्ज के रोकथाम, इलाज और इससे बचने के लिए जरूरी प्रोटेक्शन किट्स में मदद पहुंच रहा है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के ही निजी निवेदन के बाद भारत ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर से रोक हटा कर अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भिजवाया था.

अमेरिका को भारत की ओर से दवा दिए जाने के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी. पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया था. जवाब में पीएम मोदी ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि भारत और अमेरिका मिल कर कोरोना को हराएंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लिखा था कि ऐसे वक्त में दोस्त करीब आते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया है कि इस साल के अंत तक देश के पास कोविड-19 वैक्सीन होगी. अब तक अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जनवरी 2021 तक कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध होनी की बात कही है. ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है देश के पास जल्द ही वैक्सीन होगी.

कोरोना पर ताइवानी तीर से तिलमिलाया चीन, वर्ल्ड हेल्थ असेंबली की बैठक पर है सबकी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget