एक्सप्लोरर

Coronavirus: ईरान में कोरोना वायरस का कहर, 107 लोगों की मौत, 3500 से ज्यादा संक्रमित

चीन के अलावा इटली, ईरान, साउथ कोरिया, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन के लोग भी कोरोना से दहशत में हैं. कोरोना वायरस से होने वाली मौत की बात करें तो दुनिया भर में इससे करीब 3282 लोगों की मौत हो चुकी है.

ईरान: ईरान में कोरोना वायरस को लेकर हालात बेहद चिंताजनक हैं. ईरान में 107 लोगों की मौत हो चुकी है. , 3500 से ज्यादा संक्रमित है. ईरान की संसद के 23 सांसद बीमार हैं. कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे ईरान के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए एक परीक्षण लैब स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है. इसके लिए चार वैज्ञानिकों की एक टीम ईरान भेजी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक, इंडियन काउंसिल फ़ॉर मेडिकल रिसर्च के एक वैज्ञानिक ईरान पहुंच चुके हैं. वहीं तीन और वैज्ञानिक बुधवार को वहां रवाना हो गए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ईरान में बहुत से भारतीय भी हैं. ऐसे में उन्हें वापस लाने से पहले भी उचित जांच परीक्षण की जरूरत है. साथ ही ईरान में इस तरह की जांच सुविधाएं न होने के कारण भारत ने सहायता के तौर पर भी इस तरह की परीक्षण लैब का प्रस्ताव दिया है.

महत्वपूर्ण है कि ईरान में करीब दो हजार से अधिक भारतीय हैं. इनमें कई नाविक, छात्र, पर्यटक और कामगार भी शामिल हैं. इन लोगों की भारत वापसी के विकल्प पर भी कवायद चल रही है. इसके लिए भारत और ईरान के बीच सीमित उड़ान सेवा बहाल करने पर बातचीत हो रही है. ताकि दोनों देशों में अटके एक दूसरे नागरिक वापस अपने घर आ सकें.

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर भारत ने 27 फरवरी को ईरान से सभी उड़ान सेवाएं रद्द कर दी थी. इसके कारण ईरान से आने वाले कई लोगों को भी अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है. गौरतलब है कि भारत जांच परीक्षण के लिए पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान और नेपाल को भी इस तरह की सुविधाएं दे रहा है.

सीरिया में ईरान के राजदूत रहे पूर्व अधिकारी होसैन शेखोलेस्लाम की मौत सीरिया में ईरान के राजदूत रहे पूर्व अधिकारी होसैन शेखोलेस्लाम की गुरुवार को कोरोनावायरस (सीओवीआईडी-19) संक्रमण के चलते मौत हो गई. समाचार एजेंसी आईआरएनए ने इस बात की जानकारी दी.

ईरान की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 107 हो गई, जिसमें से 92 मौतें सिर्फ बुधवार को हुईं.

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या पुरुषों पर Corona का खतरा ज्यादा? देखिए कोरोना वायरस पर वायरल दावों का सच

ईरान के सबसे शक्तिशाली नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का क्या है भारत कनेक्शन, जानेें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Khamenei Funeral Highlights: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget