एक्सप्लोरर

चीन में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, शंघाई में लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा लॉकडाउन, 2.6 करोड़ लोगों की होगी टेस्टिंग

चीन में फिर से बढ़ रहे कोरोना केस के बीच सरकार ने सख्त कदम उठाया है. शंघाई में सरकार ने अबतक का सबसे बड़ा लॉकडाउन लगा दिया है. इस दौरान 2.6 करोड़ लोगों की टेस्टिंग की जाएगी. लॉकडाउन शुक्रवार तक रहेगा.

चीन में कोरोना की चौथी लहर तेजी से फैल रही है और फिर तबाही मचा रही है. सबसे ज्यादा मरीज शंघाई में मिल रहे हैं. इससे निपटने के लिए इस बार चीन भी सख्त कदम उठा रहा है. उसने सोमवार से शंघाई में लॉकडाउन की घोषणा की है. यह लॉकडाउन पिछले 2 साल में देश का सबसे बड़ा लॉकडाउन है.

लगातार बढ़ रहे थे मरीज

शंघाई चीन की वित्तीय राजधानी है और यह 26 मिलियन लोगों की आबादी के साथ सबसे बड़ा शहर भी है. यहां पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी. रविवार को शंघाई में कोविड-19 के 3450 केस मिले थे, जो चीन में मिले कुल मामलों का 70 प्रतिशत था. लगातार तेजी से बढ़ते केस की वजह से ही सरकार को सख्त कदम उठाने पड़े हैं.

बड़े पैमाने पर होगी टेस्टिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि  इस लॉकडाउन के तहत शंघाई शहर को अगले 9 दिनों के लिए दो भागों में बांटा जाएगा. इसके बाद लोगों को चिह्नित करके बड़े स्तर पर कोरोना के टेस्ट लिए जाएंगे. अभी शंघाई के वित्‍तीय जिले पुडोंग और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन रहेगा. यहां के बाद लॉकडाउन का दूसरा चरण हुआंगपू नदी के निचले इलाके में शुरू होगा और लोगों को शुक्रवार से घरों में कैद रहना होगा. सरकार ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि चीन में मार्च में ही 56 हजार केस आ चुके हैं.

नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती

लोग लॉकडाउन को न तोड़ें इसके लिए जगह-जगह चेकपॉइंट बनाए गए हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है. बहुत जरूरी सेवा वाले ऑफिस ही खुलेंगे. लोगों से भी टेस्टिंग में सहयोग करने के लिए कहा गया है. शंघाई के डिज़नीलैंड थीम पार्क को पहले ही बंद किया जा चुका है. टेस्ला भी अपने शंघाई प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर रही है. 5 अप्रैल को होने वाले टॉम्ब स्विपिंग फेस्टिवल को भी कैंसल कर दिया गया है. शेयर बाजार जैसे जरूरी ऑफिस जिन्हें खोलने की अनुमति दी गई है उनमें काम करने वालों को बायो-बबल फ़ॉर्मेट में रहना होगा.  

दूसरे शहरों में भी अलर्ट

वहीं बढ़ते खतरे को देखते हुए जिलिन प्रांत और चीनी ऑटो उद्योग के केंद्रों में से एक चांगचुन सहित कई शहरों में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके अलावा यहां आंशिक लॉकडाउन भी लागू किया गया है.

ये भी पढ़ें

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में आज होने वाली वार्ता टली, अब मंगलवार को बातचीत की मेज पर होंगे दोनों पक्ष

UNSC ने कहा- शिक्षा के अधिकार का सम्मान करे तालिबान, लड़िकयों के लिए खोले स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget