एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में आज होने वाली वार्ता टली, अब मंगलवार को बातचीत की मेज पर होंगे दोनों पक्ष

Russia Ukraine War: क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा कि कि इस्तांबुल में वार्ता के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बैठक की कोई योजना नहीं है.

Russia Ukraine War: तर्की के शहर इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता सोमवार से शुरू होने की संभावना नहीं है इसकी जगह वार्ता मंगलवार को हो सकती है.  क्रेमलिन प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए यह भी कहा कि इस्तांबुल में वार्ता के बाद पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच बैठक की कोई योजना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन वार्ता में अब तक कोई 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' नहीं हुई है.

वहीं क्रेमलिन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान पर "कसाई" कहे जाने के बाद चिंता व्यक्त की. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "यह एक बयान है जो निश्चित रूप से खतरनाक है." उन्होंने कहा कि मॉस्को अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों पर "कड़ी निगरानी" जारी रखेगा.

बाइडेन ने शनिवार को दिया था बयान 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को पोलैंड की यात्रा के दौरान पुतिन को "एक कसाई" करार दिया, जो "सत्ता में नहीं रह सकता". हालांकि व्हाइट हाउस ने बाद में इस बात से इनकार किया कि वह मॉस्को में "शासन परिवर्तन" की मांग कर रहा था, जबकि क्रेमलिन ने कहा कि बाइडेन के शब्द द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

'हम बिना किसी विलंब के, शांति चाहते हैं'
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार की रात देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि तुर्की में रूस के साथ इस सप्ताह होने जा रही बातचीत में प्राथमिकता ‘‘यूक्रेन की संप्रभुता और भूभागीय अखंडता’’ पर केंद्रित होगी. जेलेंस्की ने कहा ‘‘हम वास्तव में, बिना किसी विलंब के, शांति चाहते हैं. तुर्की में आमने-सामने होने जा रही बातचीत एक अवसर है और जरूरत भी. यह बुरा नहीं है. आइये, देखें कि परिणाम क्या मिलते हैं.’’

जेलेंस्की ने कहा ‘‘मैं दूसरे देशों की संसद से लगातार अपील करूंगा और उन्हें घेरेबंदी वाले मारियुपोल जैसे शहरों के भयावह हालात की याद दिलाऊंगा.’’ यूक्रेन के सशस्त्र बलों को धन्यवाद देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि कब्जाए जा चुके शहरों को वे वापस ले रहे हैं और ‘‘कुछ हिस्सों में तो वे आगे भी बढ़ रहे हैं. यह अत्यंत सराहनीय है.’’

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: मासूम जिंदगी पर जंग की मार, रूस के हमलों में अब तक यूक्रेन के 143 बच्चों ने तोड़ा दम, 216 घायल

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो देशों से कहा, '1 पर्सेंट बड़े हथियार दे दो, तो रूस को सिखा देंगे सबक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget