एक्सप्लोरर

China Modern Weapons: चीन ने अत्याधुनिक हथियारों की दिशा में लगाई छलांग, अब ड्रैगन के कदम रोकना मुश्किल?

China Modern Weapons: अमेरिका के तमाम दबावों के बावजूद चीन के कदम बढ़ते ही जा रहे हैं. चीन ने दो ऐसे हथियारों का निर्माण किया है, जिससे चीन को रोकना अब अमेरिका के लिए मुश्किल हो जाएगा.

China Modern Weapons: दुनिया का बेताज बादशाह बनने के लिए चीन हर जरूरी कदम उठा रहा है, भले ही उसे अमेरिका से दुश्मनी ही क्यों न मोल लेनी पड़े. चीन चाहता है कि उसका डंका पूरी दुनिया में बजे. फिलहाल, चीन की इस राह में अमेरिका लगातार अड़ंगा डाल रहा है, अमेरिका हर उस ताकत को सपोर्ट कर रहा है जो चीन को कमजोर कर सके, लेकिन अब चीन ने अमेरिका को मात देने के लिए मास्टर प्लान बना लिया है. इसके लिए ड्रैगन दो तरह के नए हथियारों को बना रहा है. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन ने एक ऐसे अनोखे सिस्टम को तैयार किया है जो जो हाइपरसोनिक उड़ान के दौरान उत्पन्न हुई गर्मी को सोख लेता है. इस उपकरण को चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिफेंस एंड टेक्नोलॉजी के सहायक शोधकर्ता ली शिबिन के नेतृत्व में बनाया गया है. इसको बनाने में एक टीम ने काम किया है. हाइपरसोनिक कूलिंग तकनीक को पूरी दुनिया से सराहना मिल चुकी है, क्योंकि उच्च गति वाली उड़ान और मिसाइल प्रणालियों को ठंडा रखना अभी तक काफी कठिन माना जा रहा है. इसे वैश्विक स्तर पर चीन के लिए बड़ी छलांग बताया गया है. 

नई तकनीक में दुनिया को मात दे रहा चीन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह डिवाइस 2.5 घंटे तक काम कर सकती है, जो लंबी दूरी और तेज गति के मिशनों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है. इस डिवाइस की मदद से पृथ्वी के एक हिस्से से दूसरे हिस्से पर पहुंचना आसान हो सकेगा. दरअसल, अमेरिका और रूस के साथ-साथ चीन ने भी हाइपरसोनिक क्षमताओं को विकसित कर लिया है. चीन अब मानव रहित विमानों का परीक्षण कर रहा है. साल 2035 तक चीन ने बड़ा टारगेट रखा है. 

चीन ने युद्धपोत पर लगाया लेजर हथियार
चीन ने दूसरी तरफ अपनी लेजर तकनीक को भी काफी तेज कर दिया है. चीन अपने नौसैनिक युद्धपोतों पर लेजर हथियार लगा रहा है, जिसे चीनी नौसेना के लिए बड़ी छलांग माना जा रहा है. इस तरह के हथियार वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव ला सकते हैं. फिलहाल, इन हथियारों का प्रशांत क्षेत्र में काफी विरोध हो रहा है. द वार जोन के मुताबिक, चीन ने टाइप 071 जहाज पर एक नए लेजर हथियार को लगाया है. चीन के इस कदम ने अमेरिका और अन्य देशों की चिंताओं को बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ेंः Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस का सैन्य अड्डा किया तबाह, फ्रांस के हैमर बंकर बस्टर बम से किया था हमला, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget