एक्सप्लोरर

China Spy Ship: श्रीलंका के बंदरगाह पर उतरेगा चीन का जासूसी जहाज, जानिए भारत के लिए क्यों बढ़ी टेंशन

China Spy Ship In Sri Lanka: श्रीलंका ने चीन के जासूसी जहाज को अपने बंदरगाह पर उतरने की मंजूरी दे दी है. ये जहाज 16 अगस्त को बंदरगाह पहुंचेगा. भारत ने पहले ही सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी.

China Spy Ship: श्रीलंका ने शनिवार को चीनी जहाज युआन वांग -5 (Yuan Wang-5) को अपने हंबनटोटा बंदरगाह (Hambantota port)पर डॉक करने की अनुमति दे दी है, इस जहाज को एक जासूसी जहाज माना जाता है. यह चीनी जहाज युआन वांग 5 अपने निर्धारित समय से पांच दिन बाद 16 अगस्त को हंबनटोटा अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह (International Hambantota port) पर उतरेगा, जो पहले  यह  11 अगस्त को आने वाला था. भारत ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security)का हवाला देते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) से इसपर चिंता जताई थी, जिसके कारण श्रीलंका को चीनी जहाज को अपने बंदरगाह पर उतरने की अनुमति देने में देरी हुई.

श्रीलंका ने बढ़ाई थी समय सीमा

श्रीलंका की तरफ से कहा गया है कि  उसने चीन को अपने जहाज युआंग वांग 5 की यात्रा को इस सप्ताह की शुरुआत में हंबनटोटा बंदरगाह के लिए टालने के लिए कहा है. चीनी जहाज  को 11 अगस्त को ही चीनी पट्टे पर हंबनटोटा बंदरगाह पर ईंधन भरने के लिए डॉक करना था और 17 अगस्त को रवाना होना था. लेकिन वह अब 16 अगस्त को बंदरगाह पहुंचेगा.

विदेश मंत्रालय ने बयान अपने में कहा, "मंत्रालय ने कोलंबो में चीन की एंबेसी की इस जहाज की यात्रा को हंबनटोटा बंदरगाह तक टालने के लिए कहा है. मंत्रालय ने कहा था कि वह श्रीलंका और चीन के बीच स्थायी दोस्ती और उत्कृष्ट संबंधों की पुष्टि करना चाहता है, जो एक ठोस आधार पर बना हुआ है. जैसा कि हाल ही में दोनों देश के विदेश मंत्रियों अली साबरी और वांग यी ने अगस्त में नोम पेन्ह में एक द्विपक्षीय बैठक में दोहराया था.

भारत ने अपनी सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता

भारत ने हंबनटोटा में पोत के डॉकिंग पर अपनी सुरक्षा चिंताओं को व्यक्त किया था क्योंकि इसे एक जासूसी जहाज के रूप में दिखाया गया था. जासूसी जहाज समुद्र के तल का नक्शा बना सकता है जो चीनी नौसेना के पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए महत्वपूर्ण है. इस चीनी जहाज युआन वांग 5 को को एक अनुसंधान और सर्वेक्षण के रूप में, 2007 में बनाया गया था और इसकी क्षमता 11,000 टन है.

प्रमुख श्रीलंकाई बंदरगाह की इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान, यह हिंद महासागर क्षेत्र के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में उपग्रह अनुसंधान कर सकता है, जिससे भारत के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो सकती हैं.

श्रीलंका ने चीन से लिया है लोन

कोलंबो से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हंबनटोटा बंदरगाह पर लीज के बाद चीन ने श्रीलंका को दिए गए लोन के एवज में बनाया था.श्रीलंका सरकार ने चीन से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए काफी संघर्ष किया जिसके बाद बंदरगाह को 99 साल की लीज पर चीनियों को सौंप दिया गया है और अब चीन का जासूसी जहाज श्रीलंका के बंदरगाह पर उतरेगा.

ये भी पढ़ें:

China-US Conflict: ताइवान के सपोर्ट में क्या कदम उठाएगा अमेरिका? चीन की धमकी के बीच व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी पर हुए हमले को अमेरिकी NSA ने बताया भयावाह, मंच पर हुआ था चाकुओं से अटैक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget