एक्सप्लोरर

चीन के वुहान के बाद अब हार्बिन शहर में पैर पसार रहा कोरोना वायरस, लगाई गई कई पाबंदियां

चीन का शहर हार्बिन रूस की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए पूरे शहर में कई तरह की पाबंदी लगा दी है. लोकल मीडिया के मुताबिक वहां नॉन लोकल और नॉन लोकल रजिस्टर्ड गाड़ियों को रिहायशी इलाकों में घुसने पर पाबंदी लगाई गई है.

नई दिल्ली: चीन के शहर वुहान से ही कोरोना वायरस फैला और बाद में एक और शहर हुबेई भी कोरोना का केंद्र बन गया था, लेकिन पिछले दिनों चीन ने इन दोनों शहरों में लंबे वक्त से लागू लॉकडाउन को हटाया है. ऐसे में माना जा रहा था कि चीन ने जानलेना कोरोना वायरस पर जीत हासिल कर ली है. लेकिन अब एक बार फिर कोरोना ने चीन को चौकन्ना कर दिया है. इस बार चीन के शहर हार्बिन से कोरोना के मामले आने शुरू हुए हैं.

चीन का शहर हार्बिन रूस की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए पूरे शहर में कई तरह की पाबंदी लगा दी है. लोकल मीडिया के मुताबिक वहां नॉन लोकल और नॉन लोकल रजिस्टर्ड गाड़ियों को रिहायशी इलाकों में घुसने पर पाबंदी लगाई गई है.

इस शहर में कोरोना के मामले बढ़ने से एक बार फिर चीन की मुसीबत बढ़ती नज़र आ रही है. इसी के चलते शहर में बाहर से आने वाले ट्रैफिक पर रोक लगा दी गई है और साथ ही निजी सभाओं पर भी पाबंदी का एलान कर दिया गया है. इस महीने की शुरूआत में चीन ने रूस से सटी अपनी सभी ज़मीनी सीमाओं को भी सील किया है.

आपको बता दें कि हार्बिन, हीलॉन्गजियांग प्रांत की राजधानी है. यहां एक करोड़ से ज्यादा की आबादी रहती है. चीन के अधिकारियों ने बताया है कि पिछले हफ्ते 35 लोग शहर के दो अस्पतालों में इलाज कराने या काम करने गए थे और सभी लोग 87 साल के मरीज़ के संपर्क में आकर कोरोना से संक्रमित हो गए. इसके अलावा 23 ऐसे मामले भी आए हैं, जिसमें कोई लक्षण नहीं मिले.

शहर में कोरोना वायरस के 75 मामले आए हैं, जबकि लगभग 1400 लोगों को मेडिकल ऑब्ज़रवेशन में रखा गया है. चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन की मानें तो बुधवार को ही लॉन्गजियांग प्रांत में 537 कन्फर्म केस आए, जिनमें से 384 ऐसे लोग हैं जो बाहर से आए हैं. बता दें कि चीन में अब तक 82,788 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 4632 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Video: Sonia Gandhi के बयान पर Gaurav Bhatia और Akhilesh Pratap Singh के बीच जोरदार बहस

ये भी पढ़ें: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी की दो टूक, कहा- 'नफरत का वायरस फैला रही है बीजेपी'  सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए झटका, सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगाई रोक 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget