एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर

यह तस्वीर साल 2024 में 'वेंटोर' कंपनी के एक सैटेलाइट ने अंतरिक्ष में महज 90 किलोमीटर की दूरी से ली थी. फोटो की क्लेरिटी इतनी अच्छी है कि इसमें 4.5 सेंटीमीटर जितनी छोटी चीज भी बिल्कुल साफ दिख रही है.

अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) ने चीन के सबसे रहस्यमयी स्पेस प्लेन 'शेनलोंग' की साफ तस्वीर जारी की है, जिसने एक बार फिर बीजिंग की ओर दुनिया का ध्यान खींचा है.पिछले 6 सालों से पृथ्वी के चारों ओर चक्कर काट रहा बिना इंसान वाला यह रोबोटिक प्लेन कई बार अंतरिक्ष में अनजान चीजें छोड़ने की वजह से सुर्खियों में रहा है. साइंटिस्ट काफी समय से रडार के जरिए इस पर नजर बनाए हुए थे, लेकिन इस नई तस्वीर ने पहली बार इसके सीक्रेट डिजाइन और असली क्षमताओं से पर्दा उठा दिया है.

यह तस्वीर साल 2024 में 'वेंटोर' कंपनी के एक सैटेलाइट ने अंतरिक्ष में महज 90 किलोमीटर की दूरी से ली थी. फोटो की क्लेरिटी इतनी अच्छी है कि इसमें 4.5 सेंटीमीटर जितनी छोटी चीज भी बिल्कुल साफ दिख रही है. स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शेनलोंग अंतरिक्ष में नए उपकरणों को ले जाने, उनका परीक्षण करने और फिर सुरक्षित जमीन पर वापस लौटने में सक्षम है. तस्वीर में यह प्लेन अपने सोलर पैनल खोले हुए एक दूसरे सैटेलाइट से जुड़ा दिखाई दे रहा है और इसका पिछला पेलोड दरवाजा भी खुला हुआ है.

कैसा है शेनलोंग स्पेस प्लेन?

शेनलोंग एक ऐसा स्पेस प्लेन है, जिसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है. यह काफी हद तक अमेरिका के X-37B स्पेस प्लेन जैसा दिखता है. इसे रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा जाता है और मिशन पूरा होने पर यह आम हवाई जहाज की तरह जमीन पर लैंड करता है. चीन ने आधिकारिक तौर पर कभी इसकी फोटो जारी नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसकी लंबाई करीब 26 फीट है. यह प्लेन इसी साल 7 फरवरी को 'लॉन्ग मार्च 2F' रॉकेट के जरिए अपने चौथे मिशन पर रवाना हुआ था.

'Space.com' की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते आम लोग भी इस प्लेन को बिना किसी दूरबीन के सीधे अपनी आंखों से देख सकेंगे. यह प्लेन 3 नवंबर को डेनवर शहर के ऊपर से और 5 और 6 नवंबर को लॉस एंजिल्स के ऊपर से गुजरेगा. इसे देखने का सबसे अच्छा समय सुबह सूरज निकलने से ठीक पहले का होगा.

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget