एक्सप्लोरर

China-Russia Relations: रूस की किस हरकत से 'आगबबूला' हुआ चीन, क्या पड़ गई दोस्ती में दरार?

China-Russia Relationship: चीन और रूस की दोस्ती को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसके पीछे चीनी नागरिकों के साथ रूस में हुई एक घटना है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

China-Russia Relations: चीन और रूस की दोस्ती जगजाहिर है. मगर पिछले हफ्ते कुछ ऐसा हुआ, जिससे सब हैरान हो गए. चीन रूस की एक हरकत से ऐसा आगबबूला हुआ कि उसने अपने 'दोस्त' को खूब खरीखोटी सुनाई. दरअसल, पिछले हफ्ते शुक्रवार (4 अगस्त) के दिन एक पॉपुलर वीडियो ब्लॉगर समेत कुछ चीनी नागरिकों के साथ रूस में एंट्री लेते समय बदसलूकी की गई. इस बात से चीन काफी नाराज हो गया. 

वीडियो ब्लॉगर समेत कुछ चीनी नागरिक कजाकिस्तान के रास्ते रूस में एंट्री लेना चाहते थे. मगर बॉर्डर चेकप्वाइंट पर उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली. ऊपर से रूसी अधिकारियों ने चीनी नागरिकों की जबरदस्त तरीके से चेकिंग की. हालात तब ज्यादा बिगड़े, जब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया. चेकिंग का हिस्सा बने एक चीनी नागरिक ने तो यहां तक कहा कि उसे वहां अपराधी जैसा महसूस हुआ.

चीन ने रूस को क्या कहा? 

दूसरे मुल्कों के नागरिकों के साथ बदसलूकी करने वाला चीन अपने नागरिकों के साथ हुए इस अपमान को सहन नहीं कर पाया. मॉस्को में मौजूद चीनी दूतावास ने कहा, 'इस घटना में रूस की क्रूर और हद से ज्यादा कानून-प्रवर्तन गतिविधियों ने चीनी नागरिकों के वैध अधिकारों और उनके हितों का गंभीर उल्लंघन किया है.' इस बयान के बाद रूस और चीन की दोस्ती को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे. 

क्या सच में दोस्ती में पड़ी दरार? 

भले ही चीन के बयान कठोर लगते हैं, लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं है कि रूस-चीन की दोस्ती में दरार पड़ी है. यूक्रेन युद्ध समेत हर मुद्दे पर चीन लगभग रूस के साथ खड़ा रहा है. सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर बात भी की. मगर इसमें चीनी नागरिकों संग हुई बदसलूकी का जिक्र नहीं किया. वांग ने ये जरूर कहा कि चीन यूक्रेन पर 'स्वतंत्र' रुख अपनाएगा.

बीजिंग में मौजूद 'सेंटर फॉर चाइना एंड ग्लोबलाइजेशन' रिसर्च ग्रुप के फाउंडर हेनरी वांग युयाओ का कहना है कि बॉर्डर पर हुई घटना हमें ये दिखाती है कि चीन और रूस के संबंध कितने ज्यादा जटिल हैं. उनका कहना है कि चीन को रूस के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की जरूरत है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वह उन सब चीजों में रूस के साथ खड़ा हो, जो वह करना चाहता है. 

रूस संग कैसी दोस्ती निभा रहा चीन? 

चीन एक तरफ तो रूस के साथ खड़ा नजर आता है. दूसरी ओर वह यूक्रेन के साथ अरबों डॉलर का व्यापार भी कर रहा है. हाल ही में सऊदी अरब में यूक्रेन युद्ध को लेकर बैठक हुई, वहां चीन पहुंचा और युद्ध खत्म करने की वकालत भी की. मगर उसी दौरान चीन की सेना रूस के साथ अलास्का के पास सैन्य अभ्यास कर रही थी. ये दिखाता है कि चीन किस तरह से रूस संग अपनी दोस्ती को बैलेंस किए हुए है.

यह भी पढ़ें:

चीन पर 'कुदरत का कहर', बाढ़ के बाद अब पड़े खाने के लाले! जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget