एक्सप्लोरर

AUKUS Deal: 'गलती और खतरे का रास्ता है', AUKUS डील को लेकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन पर भड़का चीन

Nuclear Powered Submarines Deal: चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौते को लेकर कहा है कि तीनों खुद के फायदे के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदायों की चिंताओं को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं.

China On Nuclear- Powered Submarines Deal: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने परमाणु शक्ति संचालित पनडुब्बी समझौते की घोषणा को चीन ने खतरनाक बताया है. साथ ही तीनों देशों पर अंतरराष्ट्रीय समुदायों की चिंताओं को पूरी तरह से अनदेखा करने का आरोप लगाया है. चीन ने कहा है कि इस एलान के बाद तीनों देश खतरे के रास्ते पर चल रहे हैं. 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के ताजा बयानों से पता चलता है कि तीनों देश खुद के फायदे के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदायों की चिंताओं को पूरी तरह से दरकिनार कर रहे हैं. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को घोषणा की है कि वह पांच अमेरिकी परमाणु-संचालित पनडुब्बियों को खरीदेगा.

इसके साथ ही एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत अमेरिका और ब्रिटिश तकनीक के साथ एक नए मॉडल का निर्माण करेगा. इससे वह एशिया-प्रशांत में चीनी दखल के बीच पश्चिमी ताकत को मजबूत करेगा. 

हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र व मुक्त रखने की कवायद

दरअसल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने सोमवार (13 मार्च )को परमाणु शक्ति संचालित पनडुब्बी समझौते ऑकस (AUKUS) की घोषणा की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को अमेरिका के सैन डिएगो में एक शिखर सम्मेलन के बाद यह ऐलान किया था.

इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जोर देकर कहा है कि यह कदम हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र व मुक्त रखने के लिए उठाया गया है. 2030 के दशक की शुरुआत में अमेरिका तीन वर्जीनिया-श्रेणी की पनडुब्बियों को ऑस्ट्रेलिया को बेचेगा, अगर जरूरत हुई तो दो और पनडुब्बियां बेचेगा. 

चीन ने बताया खतरा 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन पर हथियारों की होड़ को उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सुरक्षा सौदा साफ तौर पर शीत युद्ध की मानसिकता को दर्शाने का मामला है. वांग ने बीजिंग में एक नियमित समाचार सम्मेलन में कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बियों की बिक्री से परमाणु प्रसार के खतरे का अंदेशा है. यह अप्रसार संधि के लक्ष्यों और उद्देश्यों का सरासर उल्लंघन है.

रूस ने दी प्रतिक्रिया

इस समझौते को लेकर रूस ने कहा कि इससे एशिया और यूरोप में सिर्फ तनाव ही बढ़ेगा. इस समझौते के कारण पूरी दुनिया में विवाद पैदा हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस परियोजना से किसी प्रकार का जोखिम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Speech: 'अगर मैं जेल जाता हूं या वे मुझे मार देते हैं ...', बवाल के बीच इमरान खान ने जारी किया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget