एक्सप्लोरर

Imran Khan Speech: 'अगर मैं जेल जाता हूं या वे मुझे मार देते हैं ...', बवाल के बीच इमरान खान ने जारी किया संदेश

Imran Khan Faces Arrest: पाकिस्तान में हंगामे के बीच पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने अपने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आई है.

Imran Khan Faces Arrest In Lahore Update: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर बवाल मचा हुआ है, सड़कों पर उतरे पीटीआई समर्थक हंगामा काट रहे हैं. पुलिस के साथ हिंसक झड़प की भी ख़बरें सामने आ रही हैं. इसी बीच पीटीआई प्रमुख ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. इसमें उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए कहा है. गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के एक मामले में खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पुलिस की टीम पहुंची है.

पाकिस्तान में हंगामे के बीच पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने अपने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आई है. उन्हें लगता है कि अगर इमरान खान जेल गए तो जनता सो जाएगी. आपको उन्हें गलत साबित करना होगा, आपको साबित करना होगा कि कौम (लोग) जिंदा है.

इमरान खान का वीडियो संदेश

अपने वीडियो में खान ने आगे कहा है कि आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा, आपको सड़कों पर उतरना होगा. भगवान ने इमरान खान को सब कुछ दिया है. मैं आपकी लड़ाई लड़ रहा हूं. मैंने अपनी पूरी जिंदगी लड़ी है और आगे भी लड़ता रहूंगा, लेकिन अगर मुझे कुछ हो जाता है, तुम्हें यह साबित करना होगा कि तुम इमरान खान के बिना भी लड़ सकते हो. तुम्हें यह साबित करना होगा कि तुम इस गुलामी और तानाशाही को स्वीकार नहीं करोगे.

दरअसल इमरान खान पर एक महिला जज को धमकाने और तोशाखाना मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं होने को लेकर दो गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं. इसी मामले में पुलिस खान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. 

 जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इमरान खान के घर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. इमरान के समर्थक भी भारी संख्या में आवास के बाहर एकत्र हुए हैं और खान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan Faces Arrest: क्या इमरान खान होंगे गिरफ्तार? पूर्व पीएम के घर के बाहर पीटीआई समर्थकों और पुलिस में जबरदस्त झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget