एक्सप्लोरर

China Nuclear Test: चीन को लगी परमाणु हथियार की 'भूख', टेस्टिंग के लिए एक्टिव किया 60 साल पुराना बेस, सैटेलाइट तस्वीरें देख दुनिया परेशान

China Nuclear Weapons: चीन के पास परमाणु बम मौजूद है. इस बात से हर कोई वाकिफ है. मगर चिंता तब बढ़ जाती है, जब वह इनकी टेस्टिंग करने लगता है.

China Nuclear Test News: भारत के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन नए जनरेशन के परमाणु हथियारों को टेस्ट करने की तैयारी कर रहा है. उसका मकसद तेजी से बढ़ रही अपनी मिसाइल फोर्स में खतरनाक हथियारों को शामिल करना है. चीन की तरफ से परमाणु हथियारों की टेस्टिंग ऐसे समय पर की जा रही है, जब दुनिया को एक साथ दो जंग देखनी पड़ रही है. जहां मिडिल ईस्ट में हमास-इजरायल, तो दूसरी ओर यूरोप में रूस-यूक्रेन जंग चल रही है. 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सैटेलाइट तस्वीरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि चीन परमाणु हथियारों की टेस्टिंग की तैयारी में जुट गया है. चीन में एक पुराना सैन्य बेस है, जिसे लोप नूर के तौर पर जाता है. ये बेस एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. लोप नूर बेस वही जगह है, जहां करीब 60 साल पहले चीन ने पहला परमाणु बम विस्फोट किया था. हाल के दिनों में यहां बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण हुए हैं, जिसमें एक गहरा वर्टिकल शाफ्ट भी शामिल है.

फिर शुरू हो सकती है परमाणु प्रतिस्पर्धा

चीनी अधिकारियों ने हाल के समय में यहां खुदाई और निर्माण कार्य भी शुरू किया है. यहां मौजूद पहाड़ों में हॉरिजोंटल सुरंगें बनाई जा रही हैं. इन सुरंगों का पहले परमाणु हथियारों की टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल हो चुका है. सैटेलाइट तस्वीरें इस बात की भी पुष्टि करती हैं कि इलाके में कई सारी नई सड़कें भी बनाई गई हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स से टोंग झाओ नाम के न्यूक्लियर एक्सपर्ट ने कहा है कि ये सबूत बताते हैं कि चीन परमाणु हथियारों की टेस्टिंग के लिए तैयारियां कर रहा है. 

एक्सपर्ट्स ने सुझाव दिया है कि लोप नूर में जिस तरह के घटनाक्रम देखने को मिले हैं. वो बताते हैं कि चीन अपने परमाणु इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव कर उन्हें आधुनिक बना रहा है. उन्होंने आगाह किया है कि इसके चलते चीन का परमाणु जखीरा बढ़ सकता है. इस बात की भी संभावना जताई गई है कि चीन की इन हरकतों की वजह से दुनिया में एक बार फिर से परमाणु प्रतिस्पर्धा वाले एक नए युग की शुरुआत हो सकती है.  

चीन ने क्या कहा? 

चीन ने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि वह नए परमाणु हथियारों को हासिल करने की योजना बना रहा है. उसका कहना है कि इस तरह की रिपोर्ट्स परछाइयों को पकड़ने जैसा हैं, जो बिल्कुल नामुमकिन है. इसके जरिए बेबुनियाद तरीके से चीन के परमाणु खतरे को हवा दी जा रही है. चीनी विदेश मंत्रालय ने इस तरह के दावों को पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना बताया है. बता दें कि चीन के पास 500 से ज्यादा परमाणु बम मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: पैसेंजर प्लेन की शक्ल अख्तियार कर लेगी घातक मिसाइल, फेल हो जाएंगे सारे एयर डिफेंस सिस्टम, पढ़ें चीन का बेहद खतरनाक प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
खाना, 9 लीटर पानी और रेडियो... ब्रिटेन को रूस से युद्ध का डर! अलर्ट जारी
खाना, 9 लीटर पानी और रेडियो... ब्रिटेन को रूस से युद्ध का डर! अलर्ट जारी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget