एक्सप्लोरर

Video: Video: चीन के अस्पताल में आग का तांडव, जान बचाने को AC पर चढ़े, कुछ खिड़कियों से कूदे

China Hospital Fire: चीन के अस्पताल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. घटना का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग खिड़कियों से कूदते नजर आ रहे हैं.

Fire At Beijing Hospital: चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया. आग में झुलसकर कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हुए हैं. आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं. आग के दौरान अस्पताल का खौफनाक वीडियो सामने आया है. इसमें लोग खिड़कियों से कूदते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों के पास लगे एसी के ऊपर चढ़कर खड़े हो गए.

खिड़की से कूद पड़े लोग

अस्पताल में फंसे लोगों को बचाने के लिए दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान 71 लोगों को बाहर निकाला गया. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में लोग बाहर लगे एयर कंडीशनिंग यूनिट के ऊपर बैठे दिख रहे हैं. वहीं कुछ दूसरे रस्सियों के सहारे बिल्डिंग से लटककर कूद रहे हैं.

आग में झुलसे लोगों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. आग लगने के फौरन बाद, शहर के शीर्ष अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया. स्थानीय मीडिया ने बताया कि बीजिंग पार्टी के सचिव यिन ली ने "दुर्घटना के कारणों की शीघ्र पहचान करने और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराने" की बात कही है.

71 मरीजों को किया गया ट्रांसफर

आग में घायलों को दूसरे अस्पताल में पहुंचाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर आग लगने की खबर मिली. आनन-फानन में मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 

टीम के पहुंचने से पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके बाद रेस्क्यू कर अस्पताल से 71 मरीजों को अन्य जगह पर स्थानांतरित किया गया. आग लगने के दौरान अस्पताल में लाइट कट गई थी जिसके चलते अंदर अंधेरा हो गया था. वीडियो में अस्पताल बिल्डिंग के बाहर खिड़कियों से धुआं निकलते देखा जा रहा था.

यह भी पढ़ें

भारत की इस मिसाइल से डरेगा चीन? शिकंजे में होगी ड्रैगन की गर्दन, एक बटन दबा और हो जाएगा तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget