एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के दोस्त चीन ने किया इशारा, मसूद अजहर पर नहीं लगने देगा बैन

अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी के तौर पर शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी तकनीकी रोक को चीन ने अगस्त में तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था. इससे पहले उसने इस साल फरवरी में संयुक्त राष्ट्र में इस प्रस्ताव पर रोक लगाई थी.

बीजिंग: चीन ने फिर संकेत दिए हैं कि वह पाकितस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के प्रयास में रुकावट बनेगा. अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन, अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने की कोशिश में लगे हैं. चीन ने सोमवार को फिर दोहराया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों में इसे लेकर कोई सर्वसम्मति नहीं है.

अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी के तौर पर शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी तकनीकी रोक को चीन ने अगस्त में तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था. इससे पहले उसने इस साल फरवरी में संयुक्त राष्ट्र में इस प्रस्ताव पर रोक लगाई थी. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मीडिया को बताया, ‘‘ हमने इस मंच से अपना रुख कई बार स्पष्ट किया है. ’’ उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद के संबद्ध प्रस्तावों में नियम 1267 समिति के आदेश के अनुरूप एकदम साफ हैं. जब संबद्ध संगठनों और व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने की बात आती है तो उसे लेकर भी नियम स्पष्ट हैं. ’’

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पूछा गया कि गुरुवार को जब यूएनएससी की 1267 समिति इस मुद्दे को उठाएगी तो क्या चीन अजहर पर बैन को फिर से बाधित करेगा. इस पर हुआ ने कहा , ‘‘ संबद्ध देश की ओर से सूचीबद्ध करने के आवेदन करने को लेकर यहां असहमति हैं.’’ सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन के पास वीटो का अधिकार है और वह परिषद की अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी पर प्रतिबंध के भारत के प्रयास को बार-बार बाधित कर रहा है.

पिछले साल मार्च महीने में 15 सदस्यीय देशों की संयुक्त राष्ट्र संस्था का चीन इकलौता ऐसा सदस्य था जिसने भारत के आवेदन पर रोक लगाई थी. जबकि परिषद के बाकी के 14 सदस्यों ने मसूद अजहर को 1267 प्रतिबंधों की सूची में शामिल करने के भारत के प्रयासों का समर्थन किया था. ऐसा होने पर उसकी संपत्तियां कुर्क हो सकती थीं और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता था. चीन, पाकिस्तान का खास दोस्त है और एनएसजी (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह) का सदस्य बनने के उसके प्रयास को समर्थन दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव तो बोला ईरान-'हम न्यूयॉर्क युद्ध बढ़ाने...'
ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव तो बोला ईरान-'हम न्यूयॉर्क युद्ध बढ़ाने नहीं आए'
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget