एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 'ड्रैगन' ने की पाकिस्तान की मदद? सवाल पर चीन बोला- 'किसी को निशाना बनाने के लिए...'

China Helped Pakistan During Operation Sindoor: भारतीय सेना ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को तकनीकी और सैटेलाइट सपोर्ट दिया. चीन ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है.

China Helped Pakistan During Operation Sindoor: हाल ही में भारतीय सेना के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने एक अहम बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन का पूरा समर्थन मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने इस संघर्ष को एक “लाइव लैब” की तरह इस्तेमाल किया, जिसमें उसने अपने कई रक्षा सिस्टम को परखा और पाकिस्तान को सैटेलाइट से लाइव इनपुट दिए. इस मुद्दे पर जब चीन के विदेश मंत्रालय से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो प्रवक्ता माओ निंग ने चीन-पाकिस्तान रक्षा सहयोग को "सामान्य और किसी तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं" बताया.

चीन ने पाकिस्तान को दिया सैटेलाइट सपोर्ट?
जनरल राहुल सिंह के अनुसार, भारत-पाक के बीच चले चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य तकनीकी मदद दी. उन्होंने कहा कि चीन ने भारतीय सेना की गतिविधियों पर निगरानी के लिए अपने उपग्रहों का इस्तेमाल किया.पाकिस्तान को रियल टाइम इनपुट दिए. यहां तक कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच जब संघर्ष विराम पर बातचीत हो रही थी, तब भी चीन पाकिस्तान की सहायता कर रहा था. यह चीन की प्राचीन 36 रणनीतियों में से एक किराए की छुरी से वार करना (Kill with a borrowed knife) नीति का उदाहरण है.

चीन की प्रतिक्रिया
चीन की विदेश मंत्रालय प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि वह जनरल राहुल सिंह की ओर से जारी जानकारियों से परिचित नहीं हैं. पाकिस्तान और चीन पारंपरिक मित्र हैं और उनका रक्षा सहयोग सामान्य है, जो किसी तीसरे देश को निशाना नहीं बनाता. चीन, भारत और पाकिस्तान को महत्वपूर्ण पड़ोसी मानता है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करता रहा है.

भारत-चीन संबंध सुधार की दिशा में दिया बयान
माओ निंग ने आगे कहा कि चीन और भारत के संबंध इस समय एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं. बीजिंग भारत के साथ मिलकर सकारात्मक और स्थिर संबंधों की दिशा में काम करना चाहता है. चीन ने हाल के हफ्तों और महीनों में भारत-पाक टकराव की घटनाओं को करीब से फॉलो किया है और शांति-वार्ता को बढ़ावा देने की कोशिश की है.

क्षेत्रीय शांति में चीन की भूमिका
चीन ने दोहराया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद और परामर्श के जरिए विवादों को सुलझाने के प्रयासों का समर्थन करता है. बीजिंग इस दिशा में एक रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा ताकि दक्षिण एशिया में शांति बनी रहे. 

राफेल के सवाल पर नहीं दिया जवाब 
माओ निंग ने उन खबरों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद चीन ने फ्रांस में बने राफेल लड़ाकू विमानों की क्षमता पर संदेह जताने के लिए अपने दूतावासों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने संक्षेप में कहा, जिस बात का आपने जिक्र किया है, उसकी मुझे जानकारी नहीं है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget