एक्सप्लोरर

क्या मौतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा ड्रैगन? कोविड पॉजिटिव स्टूडेंट को काम करने पर किया मजबूर

Coronavirus In China: चीन में कोरोना के मामले खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहे हैं. चीन में मामले बढ़ने के कई कारण हैं. BF.7 वैरिएंट ने चीन में कोरोना को विस्फोटक रूप दिया है.

China Covid-19 Cases: चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेनिफर जेंग लगातार सोशल मीडिया के जरिये चीन (China) में कोरोना से बिगड़े हालात की जानकारी साझा कर रही हैं. उन्होंने बुधवार (21 दिसंबर) को ट्वीट कर बताया कि कैसे अधिकारियों ने एक स्टूडेंट के कोविड-19 पॉजिटिव (Covid Positive) होने के बावजूद भी उसे काम करने के लिए मजबूर किया. जेनिफर ने बताया कि छात्र सिचुआन यूनिवर्सिटी से संबद्धित एक अस्पताल से ग्रेजुएट था. अधिकारियों ने कोरोना से उसकी मौत को कथित रूप से कवर अप करने की कोशिश की.  

जेनिफर ने सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए यह भी दावा किया कि 23 वर्षीय चेन जियाहुई के माता-पिता को शव को ले जाने की अनुमति देने से पहले शव की जांच नहीं करने का वादा करने के लिए मजबूर किया गया था. चीन में प्रतिबंधों में ढील के बाद संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. इतना ही नहीं, वहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है.

अस्पताल का वीडियो किया साझा

चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेनिफर जेंग ने अस्पताल में चेन का एक वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "परेशान करने वाला! चीनी सोशल मीडिया के अनुसार, सिचुआन विश्वविद्यालय से संबद्ध वेस्ट चाइना अस्पताल में स्नातक छात्र 23 वर्षीय चेन जियाहुई को कोविड पॉजिटिव परीक्षण के बाद काम करने के लिए मजबूर किया गया था. 3 दिनों के काम के दबाव के बाद 13 दिसंबर को वह अचानक बेहोश हो गया और वेस्ट चाइना अस्पताल ले जाने के 30 मिनट बाद उसकी मौत हो गई. इतना ही छात्र की मौत के बाद अधिकारियों ने उसे कवर अप करने की भी कोशिश की और मृतक के परिजनों को शव की जांच नहीं कराने को कहा.

BF.7 वैरिएंट ने चीन में मचाई तबाही

चीन में कोरोना के मामले खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहे हैं. चीन में मामले बढ़ने के कई कारण हैं. BF.7 वैरिएंट ने चीन में कोरोना को विस्फोटक रूप दिया है. सबसे बड़ा कारण तो चीन की कोरोना नीति रही है. चीन ने लंबे समय तक जीरो कोविड पॉलिसी का पालन किया है. उस हालात में एक या दो कोरोना के मामले भी आते थे तो चीन में लॉकडाउन लग जाता था. इस वजह से वहां पर लोग इस वायरस से ज्यादा एक्सपोज नहीं हुए. इसके अलावा चीन में अभी भी सभी को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी है. चीन की बुजुर्ग आबादी में से काफी कम लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है.

इसे भी पढ़ेंः-

बीजेपी का प्लान '144' : जानिए आपके राज्य की किन सीटों को जीतने के लिए लगाई गई है पीएम मोदी की ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget