एक्सप्लोरर

इस मुस्लिम देश ने उइगर मुसलमानों को लेकर उठाया ऐसा कदम, चीन को लगी मिर्ची, गिड़गिड़ाते हुए पहुंचा UN

Uyghur Extremists join Syrian Army : सीरिया में गृह युद्ध के दौरान कई उइगर लड़ाके सीरियाई सेना के सहयोग में उतरे थे, जिन्हें अब सीरियाई सेना में उच्च पदों पर नियुक्त किया गया है.

China Expressed Concern over Uyghur Extremist : चीन ने उइगर चरमपंथियों के प्रतिबंधित समूह ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) के सदस्यों समेत विदेशी चरमपंथियों को सीरिया की सेना में उच्च पदों पर नियुक्त किए जाने पर गहरी चिंता जताई है.  बता दें कि ETIM चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में सक्रिय है. चीन ETIM को आतंकवादी संगठन और शिनजियांग प्रांत के कई शहरों में हुए हमलों का दोषी मानता है.

UNSC की बैठक में चीन ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने बुधवार (8 जनवरी) को सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक के दौरान इस बारे में चिंता जताई. इस दौरान चीन के यूएन में स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने कहा कि चीन उन खबरों को लेकर बहुत चिंतित है, जिनमें कहा गया है कि सीरिया की सेना ने हाल ही में कई विदेशी आतंकियों को सेना के उच्च पदों पर नियुक्त किया है, जिनमें प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट यानी ईटीआईएम की परिषद का प्रमुख भी शामिल है.

चीन ने सीरिया से आतंकवाद-रोधी दायित्वों को पूरा करने को कहा

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने सीरिया से आतंकवाद-रोधी दायित्वों को पूरा करने और किसी भी आतंकवादी समूह को, अन्य देशों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए सीरियाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोकने का आह्वान किया.

वहीं, सीरियाई मीडिया के अनुसार, अहमद अल-शरा के नेतृत्व वाली नई सरकार ने 50 नए सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति किया है, जिनमें चीन के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट यानी ईटीआईएम के लड़ाके समेत छह विदेशी लड़ाके शामिल हैं.

चीन के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं उइगर चरमपंथी

उल्लेखनीय है कि उइगर चरमपंथी समूहों के सदस्य लंबे समय से चीन के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. ये समूह चीन में उइगर मुसलमानों के अधिकारों और आजादी के लिए संघर्ष करते रहे हैं.

बता दें कि सीरिया में गृह युद्ध के दौरान कई उइगर लड़ाके राष्ट्रपति बशर अल-असद के विरोधी सशस्त्र समूहों के जुड़ गए थे. वहीं, कुछ उइगर लड़ाके सीरियाई सेना के सहयोग में उतरे थे, जिन्हें अब सीरियाई सेना में उच्च पदों पर नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ेंः दो दिन पहले ही 126 की हुई थी मौत, फिर भूकंप के हिली चीन की धरती, जानिए ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

Embed widget