एक्सप्लोरर

China: 'मैं सिंगल हूं, क्या मुझे पति मिल सकता है', चीन में कोविड प्रदर्शन के बीच ट्विटर पर खास तरह के पोस्ट की बाढ़

Protest in China: पुलिस को चकमा देने के लिए एक्टिविस्ट अब प्रदर्शन से जुड़ी वीडियो या फोटो को विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेव कर रहे हैं. इसी बीच ट्विटर पर #hangzhou काफी ट्रेंड हो रहा है.

China Covid Protest: चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना के खिलाफ बनाए गए सख्त नियमों को लेकर लोग अब सड़क पर उतर चुके हैं. प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग भी किया जा रहा है. इसके बाद भी सरकार प्रदर्शन पर लगाम नहीं लगा पा रही है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन से जुड़े वीडियोज, फोटोज को प्रसारित करने पर बैन है. विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी सामग्री को वायरल करने वाले अकाउंट्स भी कड़े सेंसर वाले साइबरस्पेस पर डाले गए हैं. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में चूहे-बिल्ली का खेल जारी है. पुलिस को चकमा देने के लिए प्रदर्शनकारियों की ओर से डेटिंग एप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

ग्वांगझू में भिड़े पुलिस-प्रदर्शनकारी

चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझू में बुधवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नई झड़प हुईं. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक यहां से मंगलवार की रात कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. गांव में भारी पुलिस फोर्स मौजूद है तो वहीं दूसरे शहरों से प्रदर्शनकारी भी जुट रहे हैं. ट्विटर पर #hangzhou की बाढ़ आ गई है. बता दें कि ट्विटर चीन में चलता भी नहीं है.  

ट्विटर पर #hangzhou की बाढ़

पुलिस को चकमा देने के लिए एक्टिविस्ट अब प्रदर्शन से जुड़ी वीडियो या फोटो को विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेव कर रहे हैं. इसी बीच ट्विटर पर #hangzhou की बाढ़ आ गई है. सोमवार रात 9:39 बजे से मंगलवार सुबह 1:19 बजे के बीच  #hangzhou खूब ट्रेंड किया. इंडिया टुडे ने #hangzhou के साथ दस हजार पोस्ट (इसमें रीट्वीट भी शामिल) के नमूने का विश्लेषण किया, तो बड़ा ही अजीब मामला सामने आया.

कोड में संदेश भेज रहे प्रदर्शनकारी?

इंडिया टूडे को अपनी रिसर्च में पता चला कि इस हैशटैग के साथ अधिकांश खातों में लड़कियों की तस्वीरें थीं. 454 पोस्ट में सुंदर दिखने वाली महिलाओं की तस्वीरों के साथ "मैं अकेली हूं, क्या मुझे ट्विटर पर एक पति मिल सकता है" संदेश शामिल था. इसी तरह 908 बार तस्वीरों के साथ "प्यार कभी नहीं मरता" एक और कैप्शन लिखा हुआ था. इस ट्वीट और रीट्वीट को देखकर लगता है कि इस हैशटैग के साथ इस तरह के मैसेज विशेष कोड के रूप में प्रयोग किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-चीन में सख्त कोविड पॉलिसी के खिलाफ आक्रोश, दक्षिणी शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई ताजा झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget