एक्सप्लोरर

चीन में सख्त कोविड पॉलिसी के खिलाफ आक्रोश, दक्षिणी शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई ताजा झड़प

China Protest: चीन के ज्यादातर इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है. इससे चीन की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है.

China Coronavirus Situation: चीन में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. चीन की जीरो कोविड पॉलिसी (China Zero Covid Policy) का विरोध जारी है. इस बीच दक्षिणी चीन शहर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा झड़प होने की खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चीन के दक्षिणी शहर में कोरोना प्रतिबंद्धों के खिलाफ चीनी नागरिकों और पुलिस के बीच झड़प हुई है. चीन में बुधवार  (30 नवंबर) को 37612 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. 

चीन के शीर्ष सुरक्षा निकाय ने मंगलवार देर रात को चेतावनी दी थी कि अधिकारी कोरोना प्रतिबंद्धों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर नकारात्मक कार्रवाई करेंगे. चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) और शंघाई (Shanghai) समेत कई प्रमुख शहरों में वीकेंड में विरोध प्रदर्शन की घटना सामने आई थी. वहीं, चीन के विशाल सुरक्षा तंत्र ने इन विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए सख्ती से काम लिया. 

इस बीच चीन में कोरोना प्रतिबंद्धों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझू में मंगलवार रात और बुधवार को नई झड़पें हुईं. ग्वांग्झू निवासी सरनेम चेन ने बुधवार को एएफपी को बताया कि उसने लगभग 100 पुलिस अधिकारियों को हाइझू जिले के होजियाओ गांव में इकट्ठा होते देखा और मंगलवार की रात कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

चीन की जीरो कोविड पॉलिसी पर गुस्सा

चीन के ज्यादातर इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है. इससे चीन की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है. जबरन लॉकडाउन लगाने से चीनी नागरिकों में भारी गुस्सा है और वो सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे की उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने साम्यवादी चीन में व्यापक राजनीतिक सुधारों की भी मांग की है, यहां तक ​​कि कुछ ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग (XI Jinping) को पद छोड़ने की भी मांग की है. यही नहीं हांगकांग की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मंगलवार को "मुझे आज़ादी दो या मुझे मौत दो" जैसे नारे लगाते हुए भीड़ का नेतृत्व किया. चीन के कई प्रांतों में हालात अब लॉकडाउन जैसे बन गए हैं. चीन ने हाल ही में स्थानीय लॉकडाउन, सामूहिक टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंध और अन्य कई प्रतिबंध लागू किए हैं. लॉकडाउन और कई प्रतिबंधों ने आबादी को हताशा में छोड़ दिया है.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: 'जब राहुल गांधी ने कह दिया तो...', सचिन पायलट की मौजूदगी में ताजा विवाद पर बोले सीएम अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget