एक्सप्लोरर

Covid Surge In China: कोरोना संकट के बीच चीन का बड़ा फैसला, विदेशी यात्रियों के लिए आज से क्वारंटीन खत्म

China Corona Update: चीन ने कोविड से जुड़ी घटनाओं को लेकर हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का भी आदेश दिया है. विदेशी यात्रियों पर लगीं पाबंदियां भी खत्म हो रही हैं.

Corona In China: चीन में कोरोना का कहर बरकरार है. अब भी कोरोना से हजारों लोगों की मौतें हो रही हैं. इसके बावजूद चीन कोरोना को लेकर कई ऐसे फैसले ले रहा है जो उसके लिए और भी परेशानी बढ़ा सकते हैं. चीन आज से विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन को खत्म कर देगा. इसके साथ ही यात्रा और व्यापार के लिए अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों को भी पूरी तरह से खोल देगा. यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 

मार्च 2020 से अब तक सभी विदेशी यात्रियों को सेंट्रलाइज्ड गवर्नमेंट फैसिलिटी में क्वारंटीन से गुजरना पड़ता था. यह इस गर्मी में तीन सप्ताह से घटकर एक सप्ताह और नवंबर में पांच दिन हो गया था. अब इसे पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया गया है. यहां पहले किसी भी देश से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता था.

जीरो कोविड पॉलिसी को भी किया था खत्म 

इससे पहले चीन ने लोगों के हंगामे के बीच जीरो कोविड पॉलिसी को भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया था. इसके बाद से ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी. कोरोना प्रतिबंधों को लेकर यहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. यहां तक कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे की भी मांग की थी. जीरो कोविड पॉलिसी का उद्देश्य प्रत्येक कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अलग-थलग करना था. 

पिछले महीने अधिकारियों की तरफ से घोषणा किए जाने के बाद चीनी लोग विदेश यात्रा की योजना बनाने लगे थे. हालांकि, चीन से आने वाले यात्रियों को लेकर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हुआ हैं क्योंकि चीन में कोरोना बेहद की खराब स्थिति में पहुंच गया है. इससे पहले चीन सरकार ने शनिवार (7 जनवरी) को कोविड से संबंधित मामलों के लिए हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का आदेश दिया था. 

ये भी पढ़ें: 

Covid In South Africa: दुनियाभर में दहशत के बीच साउथ अफ्रीका में आया कोरोना का नया वेरिएंट 'क्रैकेन', तेजी से फैलता है वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget