एक्सप्लोरर

आतंक के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन, UN में लश्कर आतंकी को 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित करने पर लगाया अड़ंगा

चीन ने यूएन में आतंकी साजिद मीर को 'वैश्विक आतंकी' घोषित करने वाले प्रस्ताव को ब्लॉक कर दिया है. मीर वही शख्‍स है जो मुंबई में हुए आतंकी हमलों में कसाब और बाकी आतंकियों को निर्देश दे रहा था.

Global Terrorist: चीन ने शुक्रवार को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (Unites Nations) में अमेरिका और भारत की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर रोक लगा दी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के साजिद मीर को 'वैश्विक आंतकवादी' घोषित किया जाना था. साजिद मीर भारत का मोस्टवांटेड आतंकवादी है और 2008 के मुंबई हमलों में शामिल था. 

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकवादी के रूप में मीर को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए अमेरिका ने प्रस्ताव पेश किया, जिसका भारत ने समर्थन किया. साजिद मीर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का शीर्ष कमांडर है और लश्कर-ए-तैयबा के 'इंडिया सेटअप' का प्रभारी है.

मुंबई टेरर अटैक का मास्टरमाइंड है साजिद मीर

साजिद मीर मुंबई टेरर अटैक (26 नवंबर, 2008) के मास्टरमाइंड में से एक है. वह अब तक के सबसे बड़े विदेशी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार था, जिसके परिणामस्वरूप भारत और पश्चिमी देशों सहित कई देशों के नागरिकों की मौत हुई थी.

हमले के दौरान 175 लोग मारे गए (18 पुलिस कर्मी, 122 लोग, 26 विदेशी और 9 आतंकवादी) और 291 घायल हुए (25 पुलिस कर्मी, 243 लोग, 22 विदेशी और एक आतंकवादी अजमल कसाब). मीर, नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर-ए-तैयबा का प्रोजेक्ट मैनेजर था. उसने सैटेलाइट फोन के जरिए हमले में शामिल आतंकियों को ऑपरेशन के दौरान बंधकों को अंजाम देने का निर्देश दिया था. वह भारत में लश्कर के गुर्गों को लॉन्च करने में भी सक्रिय रूप से शामिल है.

चीन बार-बार डाल रहा अड़ंगा!

चीन जो पाकिस्‍तान का सबसे अच्‍छा दोस्‍त है, वह लगातार ब्‍लैकलिस्‍ट होने के लिए पाक आतंकियों के रास्‍ते में बाधा बनता आया है. जून में चीन ने आखिरी मौके पर एक और पाकिस्‍तानी आतंकी अब्‍दुल रहमान मक्‍की को आतंकी घोषित करने वाले प्रस्‍ताव में भी बाधा डाली थी. चीन मसूद अजहर को ग्‍लोबल आतंकी वाले प्रस्‍ताव में भी बाधा बना था. मसूद को साल 2016 में हुए पठानकोट आतंकी हमले के बाद से ग्‍लोबल आतंकी घोषित करने के प्रयास किए गए थे, लेकिन साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया जा सका था.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का अजीबो-गरीब कारनामा, बांध बनाने के लिए मिले 40 मिलियन डॉलर, विज्ञापन पर खर्च कर दिए 63 मिलियन डॉलर

ये भी पढ़ें- जब दुनिया के ताकतवर नेता पुतिन के सामने PM मोदी ने कहा- 'आज का युग युद्ध का नहीं', रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन पर देना पड़ा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget