एक्सप्लोरर

जब दुनिया के ताकतवर नेता पुतिन के सामने PM मोदी ने कहा- 'आज का युग युद्ध का नहीं', रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन पर देना पड़ा जवाब

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात में रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का मुद्दा उठाया. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी मोदी की बात का जवाब दिया.

PM Modi And Vladimir Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एससीओ समिट 2022 (SCO Summit 2022) में शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ मुलाकात की और कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और बातचीत के रास्ते पर लौटने के लिए कहा.

पीएम मोदी ने कहा, "मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का नहीं है. हमने आपके साथ इस मुद्दे पर कई बार फोन पर चर्चा की है कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद पूरी दुनिया को छूते हैं." उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में शांति की राह पर कैसे आगे बढ़ सकते हैं और पुतिन के दृष्टिकोण को समझने के बारे में बात करने की उम्मीद करते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, "आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चिंता, खाद्य सुरक्षा, ईंधन सुरक्षा और उर्वरक है. हमें इन समस्याओं के रास्ते तलाशने होंगे और आपको भी इस पर विचार करना होगा."

'हम मोदी की स्थिति के बारे में जानते हैं'

यूक्रेन पर दिए पीएम मोदी के बयान पर पुतिन को भी जवाब देना पड़ा. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मोदी की स्थिति और यूक्रेन संघर्ष पर 'चिंताओं' के बारे में जानते हैं. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो, लेकिन यूक्रेन के नेतृत्व ने बातचीत प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया है." उन्होंने कहा कि वे अपने उद्देश्यों को सैन्य रूप से युद्ध के मैदान में हासिल करना चाहते हैं.

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन का जताया आभार 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जब संकट काल में हजारों भारतीय छात्र  यूक्रेन में फंसे थे तब रूस और यूक्रेन की मदद से हमारे छात्रों को हम वहां से निकाल सके. उन्होंने कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है कूटनीति का है. 

समरकंद में SCO सम्मेलन

पीएम मोदी शुक्रवार को SCO शिखर सम्मेलन की बैठक में शामिल हुए थे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 और यूक्रेन में उपजे हालात के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला बाधित हुई है, जिससे विश्व के समक्ष 'अभूतपूर्व' खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संकट पैदा हुआ.

आठ देशों के प्रभावशाली एससीओ समूह का शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हुआ जब यूक्रेन पर रूस के हमले और ताइवान के खिलाफ चीन के आक्रामक सैन्य रुख के कारण भू-राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. मोदी करीब 24 घंटे के दौरे पर गुरुवार की रात यहां पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- Project Cheetah: जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे 8 चीते, जानिए जरूरी बातें

ये भी पढ़ें- भुला दिया गया वो जासूस, जिसने वतन पर कुर्बान किए जिंदगी के 14 साल ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget