एक्सप्लोरर

China Artificial Sun: चीन ने धरती पर ही बना लिया 'नकली सूरज', आखिर ड्रैगन इसका क्या करेगा?

China Artificial Sun News: चीन में बिजली की बढ़ती खपत को ध्यान में रखते हुए नकली सूरज पर काम चल रहा है. इसके जरिए ऊर्जा के असीमित स्रोत को तैयार करने पर काम किया जा रहा है.

Artificial Sun: चीन इन दिनों धरती पर ही 'नकली सूरज' बना रहा है. इस नकली सूरज के जरिए पैदा होने वाली एनर्जी का इस्तेमाल देश की ऊर्जा जरूरतों को  पूरा करने के लिए किया जाएगा. दरअसल, चीन की सरकारी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि उसने न्यूक्लियर फ्यूजन के जरिए चलने वाले 'आर्टिफिशियल सन' यानी नकली सूरज बनाने की अपनी खोज में एक मील के पत्थर को पार कर लिया है. 

चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन (CNNC) ने कहा कि टोकामक मशीन (नकली सूर्य बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन) के नए वर्जन ने 10 लाख एम्पीयर से भी ज्यादा प्लाज्मा करंट पैदा किया. टोकामक मशीन ने ऐसा पहली बार किया. 'नकली सूरज' बनाने के प्रोसेस से बेहिसाब ऊर्जा पैदा हुई. CNNC का कहना है कि सीमित न्यूक्लियर फ्यूजन चीन की परमाणु ऊर्जा विकास रणनीति के तीन निर्माण खंडों में से एक है.

चीन क्यों बना रहा 'नकली सूरज'?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन टोकामक मशीन के जरिए 'नकली सूरज' इसलिए बना रहा है, क्योंकि ये सुरक्षित, साफ और अंतहीन ऊर्जा का स्रोत बन सकता है. टोकामक के जरिए जनरेट किए जाने वाले प्लाज्मा करंट से सूरज की तरह ही ऊर्जा पैदा होती है. इससे बेहिसाब गर्मी और रोशनी निकलती है. इस एनर्जी को स्टोर कर लिया जाए, तो बड़े से बड़े देशों की ऊर्जा जरूरतों को बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए पूरा किया जा सकता है.

वहीं, ज्यादातर देशों में स्वच्छ ऊर्जा के लिए न्यूक्लियर फिजन रिएक्शन के जरिए पारंपरिक न्यूक्लियर प्लांट्स बिजली पैदा करते हैं. लेकिन इसमें बहुत ही ज्यादा रेडियोएक्टिव कचरा निकलता है, जो पर्यावरण के लिए खतरनाक होता है. दूसरी ओर, टोकामक मशीन के जरिए जब ऊर्जा पैदा की जाती है, तो उसमें रेडियोएक्टिव कचरे की मात्रा बहुत कम होती है. इससे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.

दुनियाभर में चल रहा 'नकली सूरज' बनाने का काम

दुनिया के अलग-अलग मुल्कों में वैज्ञानिक 'नकली सूरज' बनाने में जुटे हुए हैं. इस प्रोसेस में हाइड्रोजन एटम को 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस से ऊपर गर्म करके और उन्हें लंबे समय तक सीमित करके ऊर्जा पैदा की जाती है. हालांकि, इसमें सबसे बड़ी चुनौती पूरे प्रोसेस को कंट्रोल करने पर है, ताकि रिएक्टर में विस्फोट न हो. यही वजह है कि अभी तक इस प्रोसेस में दुनिया पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाई है. 

भारत का सूर्य तक मिशन

चीन में 'नकली सूरज' बनाने पर काम ऐसे समय पर चल रहा है. जब भारत सूर्य तक आदित्य एल-1 मिशन के तौर पर एक स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करने जा रहा है. आदित्य एल-1 मिशन के जरिए सूरज पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. ऐसा पहली बार होगा, जब भारत अंतरिक्ष में स्पेस ऑब्जर्वेटरी स्थापित करेगा. भारत का मकसद सूरज में होने वाली गतिविधियों के बारे में पता लगाना है. 

यह भी पढ़ें: इस देश पर पड़ी चीन की 'नापाक नजर', बिगड़े राजनीतिक हालात तो 'ड्रैगन' ने भेजी पुलिस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget