एक्सप्लोरर

अब अमेरिका को चीन ने दिया झटका, अमेरिकी उत्पादों पर लगाया टैरिफ, गूगल पर ले लिया सख्त फैसला

US imposed tariff on China: अमेरिका की ट्रंप सरकार ने शनिवार (1 फरवरी) को चीनी उत्पादों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. वहीं, अब चीन ने भी जवाबी कार्रवाई में अमेरिका पर 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.

US-China Tariff War: दुनिया के दो सुपरपावर देश अमेरिका और चीन के बीच अब टैरिफ वॉर छिड़ गई है. जहां एक ओर शनिवार (1 फरवरी) को अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने चीन से इंपोर्ट होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था. वहीं, अब चीन ने भी मंगलवार (4 फरवरी) से अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

चीन की ओर से अमेरिकी उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ सोमवार (10 फरवरी) से लागू होगा. पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ जवाबी कदम उठाते हुए चीन ने नए टैरिफ की घोषणा की है.

चीनी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार ( 4 फरवरी) को अमेरिकी उत्पादों पर 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले की जानकारी दी है. बीजिंग के टैरिफ लगाए जाने से चीन में अमेरिका से आने वाली बड़ी कारों, पिकअप ट्रक, कच्चा तेल, एलएनजी, कृषि उपकरणों के इंपोर्ट पर असर पड़ेगा.

दरअसल, चीन ने अमेरिका के इंपोर्ट होने वाले कोयला, एलएनजी (लिक्वीफाइड नैचुरल गैस) पर 15 प्रतिशत और कच्चे तेल, कृषि उपकरणों, पिकअप ट्रक, उच्च उत्सर्जन वाली गाड़ियों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इसके अलावा चीन ने अमेरिका में एक्सपोर्ट होने वाले कुछ प्रमुख खनिजों पर भी नियंत्रण लगा दिया है.

गूगल को लेकर भी सख्त हुए ड्रैगन

PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन अमेरिकी टेक जायंट कंपनी गूगल पर भी सख्त हो गया है. चीन ने घोषणा की है कि वह गूगल पर विश्वासरोधी कानूनों के उल्लंघन के संदेह पर जांच करेगा. दरअसल, चीन के स्टेट एडिमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने कहा कि वह अपने एंटी-मोनोपॉली कानून के उल्लंघन को लेकर गूगल के खिलाफ जांच शुरू कर रहा है.

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने दिया बयान

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार (4 फरवरी) को अपने एक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि चीन अमेरिका के ट्रंप प्रशासन के टैरिफ के उपाय के लिए WTO डिस्प्यूट सेटलमेंट मेकेनिज्म लेकर आया है.

यह भी पढ़ेंः ऐसा क्या बोल गए तालिबान सरकार के मंत्री मोहम्मद अब्बास कि भागना पड़ गया दूसरे देश, गिरफ्तारी का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget